जब रजनीकांत के साथ नज़र आए ‘डुग्गू’: 

12 साल के ऋतिक रोशन की फिल्म भगवान दादा की अनसुनी कहानी

रजनीकांत के साथ दिख रहा बच्चा कोई और नहीं, डुग्गू है। डुग्गू यानि ऋतिक रोशन। फ़िल्म है भगवान दादा।

इस फ़िल्म का बजट था 80 लाख रुपए। और नेट कलैक्शन रहा था इसका 41 लाख रुपए। यानि फ़िल्म डिज़ास्टर रही थी। 

इस फ़िल्म को ऋतिक के पापा राकेश रोशन ने ही प्रोड्यूस किया था। राकेश रोशन ने फ़िल्म में एक्टिंग भी की थी। और ये फ़िल्म डायरेक्ट की थी ऋतिक के नाना जे. ओम प्रकाश मेहरा ने। 

आज 40 साल हो गए हैं इस फ़िल्म के। 25 अप्रैल 1986 को ये फ़िल्म रिलीज़ हुई थी। 

पूरी तरह से [i] रोशन्स की फ़िल्म थी। क्योंकि संगीत भी इसका ऋतिक के अंकल राजेश रोशन ने दिया था। इसी फ़िल्म के बाद राकेश रोशन ने एक्टिंग से ज़्यादा डायरेक्शन पर फ़ोकस करना शुरू कर दिया था। और उन्होंने खुदगर्ज़ डायरेक्ट की थी।

खुदगर्ज़ का प्रदर्शन बहुत बेहतरीन रहा था बॉक्स ऑफ़िस पर। प्रोड्यूस भी खुदगर्ज़ राकेश रोशन ने ही की थी।

जब ऋतिक ने इस फ़िल्म में काम किया था, उनकी उम्र तब 12 साल थी। अभी तक ऋतिक ने इस फ़िल्म के अलावा किसी और फ़िल्म में रजनीकांत के साथ काम नहीं किया है। 

हां, पिछले साल 14 अगस्त के दिन ऋतिक की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली का क्लैश ज़रूर हुआ था बॉक्स ऑफ़िस पर। 

बताया जाता है कि डॉक्टर राही मासूम रज़ा, जिन्होंने ये फ़िल्म लिखी थी, उन्होंने एक फ्लाइट में राकेश रोशन को भगवान दादा की कहानी सुनाई थी।