1178 फीट की ऊंचाई पर है बना ये रेल ब्रिज देश मे इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा उदाहरण है।
जम्मू-कश्मीर मे स्थित चिनाब रेल ब्रिज यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है। जिसका उद्घाटन कुछ वक्त पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका किया था.
इस ब्रिज पर हाल ही में पहली ट्रेन का सफल ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी थी।
ब्रिज के आसपास की खूबसूरत हरियाली को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। पहाड़ों के बीच में बना यह रेल ब्रिज देखने में बेहद आकर्षक लगता है और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है।
चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। यह कश्मीर घाटी को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करता है।
रेल ब्रिज की ऊंचाई करीब 1,178 फीट (359 मीटर) है। जो कि ब्रिज पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।
एफिल टॉवर सिर्फ 330 मीटर और चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है। ब्रिज को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रेल रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।
ब्रिज का निर्माण साल 2002 में शुरू हुआ जो इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। इसे बनाने में कुल 18 खम्भों का निर्माण किया गया है।
ब्रिज को बनाने में 27 हजार टन से अधिक स्टील का इस्तेमाल हुआ है। यह ब्रिज टूरिस्टों के बीच एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुका है।
इसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. चिनाब रेल ब्रिज के आसपास की खूबसूरती और नजारे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.