Breaking
Mon. Oct 20th, 2025

ELECTION 2025: छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में 11 फ़रवरी मतदान.. जनपत पंचायत का दो चरणों में चुनाव 

ELECTION 2025: छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में 11 फ़रवरी मतदान.. जनपत पंचायत का दो चरणों में चुनाव 
खबर शेयर करें..

ELECTION 2025: छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में 11 फ़रवरी मतदान.. जनपत पंचायत का दो चरणों में चुनाव *छुईखदान

जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत 17 फ़रवरी 2025 को होगा मतदान

खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत 20 फ़रवरी को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है। आज निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा करते हुए तिथि का ऐलान किया। नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी को मतदान एक ही चरण में होगा वही पंचायत में 3 चरणों में चुनाव होना है। 

खैरागढ़ जिले में ऐसी है रूप रेखा

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने आज प्रेस वार्ता लेकर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए घोषित समय-सारिणी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पंचायत छुईखदान और गंडई की चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन बुधवार 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

⭕ मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति बुधवार 22 जनवरी 2025 को होगा।

⭕ नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जनवरी 2025 निर्धारित है।

⭕ नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) बुधवार 29 जनवरी 2025 को होगी।

⭕ नाम वापस लेने की अंतिम तारीख शुक्रवार 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

⭕ मतदान (यदि आवश्यक) हो नगरीय निकाय हेतु मंगलवार 11 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया है।

नगरीय निकाय हेतु मतगणना और परिणाम की घोषणा शनिवार 15 फरवरी 2025 की जाएगी।

दो चरणों में है पंचायत का चुनाव 

इसी तरह जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव होंगे। जबकि द्वितीय चरण में खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव होंगे।

⭕ चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन सोमावर 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

⭕ मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति सोमवार 27 जनवरी 2025 को होगा।

⭕ नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 निर्धारित है।

⭕ नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी।

⭕ अभ्यर्थी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख गुरूवार 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। 

त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जिले की सामान्य जानकारी

त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जिले की सामान्य जानकारी

छुईखदान 17 और खैरागढ़ जनपद क्षेत्र में 20 फ़रवरी को मतदान 

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पहला चरण के तहत छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में सोमवार 17 फरवरी 2025 को मतदान होगा। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में गुरूवार 20 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दो चरणों में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी एवं दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है।

       सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी और द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी को घोषणा की जाएगी।

        इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरूवार 20 फरवरी और द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।ELECTION 2025: छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में 11 फ़रवरी मतदान.. जनपत पंचायत का दो चरणों में चुनाव 

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, एडीएम सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यहाँ इतने है वोटर..Election 2025 : voter Chhuikhadan gandai




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!