Sat. Jul 25th, 2026

सेजेस साल्हेवारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली, बालमेला स्टालों का भी किया निरीक्षण

सेजेस साल्हेवारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली, बालमेला स्टालों का भी किया निरीक्षण
खबर शेयर करें..

सेजेस साल्हेवारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली, बालमेला स्टालों का भी किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा। जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने मंगलवार को सेजेस साल्हेवारा में पी.एम. जनमन अंतर्गत पीवीजीटी (PVGT) क्षेत्र में जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने सेजेस परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित बालमेला के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया।

 

बैठक में सभी प्रधान पाठकों से जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की प्रगति, त्रैमासिक परीक्षा के परीक्षाफल पंजी, यू-डाइस पोर्टल पर स्कूल, स्टूडेंट एवं शिक्षक प्रोफाइल, अपार आईडी, एकल-शिक्षकीय विद्यालय, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा बायोमेट्रिक अपडेशन शिविर की जानकारी ली गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सेजेस साल्हेवारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली, बालमेला स्टालों का भी किया निरीक्षण सेजेस साल्हेवारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली, बालमेला स्टालों का भी किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा, पाँचवी एवं आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा तथा मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही FLN कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने जानकारी दी कि शासकीय प्राथमिक शाला गेरूखदान का उन्नयन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गेरूखदान के रूप में प्रस्तावित है तथा आगामी दिनों में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधान पाठक पदों की पदोन्नति से पूर्ति की जाएगी।

बैठक में सेजेस साल्हेवारा प्राचार्य विनीत दास, आहरण एवं संवितरण अधिकारी बहादुर सिंह खुशरो, समग्र शिक्षा जिला कार्यालय से आत्माराम साहू, हायर सेकंडरी स्कूल छुईखदान के प्रभारी प्राचार्य हीरांकत द्विवेदी सहित साल्हेवारा जोन के सभी प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

 

बैठक के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बालमेला में लगे स्टालों का अवलोकन किया और अपने उद्बोधन में बालमेला के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। यह जानकारी संकुल समन्वयक कोपरो द्वारा दी गई।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg