Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

Weather : तेज गर्मी से हाल-बेहाल..पारा पहुंचा 40 के पार..

Heat Wave
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // बढ़ती गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। पारा तीन साल का आंकड़ा पार करते हुए 40 के पार पहुंच गया है। इस तेज गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। CG Weather 

इस बार गर्मी ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, 38-39 डिग्री पर रहने वाला पारा अप्रैल के दूसरे ही दिन 40 के पार जा चुका। 

solar pinal
solar pinal

कहां रहा कितना पारा : CG Weather

पिछले 24 घंटो में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा। डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वहीं बुधवार को राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, रायपुर 40.3, बिलासपुर 39.2, अंबिकापुर 36, जगदलपुर 39.2 और दुर्ग में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

छत्तीसगढ़ और तपेगा CG Weather 

बता दें कि, रायपुर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है बुधवार को तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। इस बार मध्य भारत में ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान के साथ बारिश और हीट वेव भी चल सकती है। शुरुआती दिनों में रायपुर समेत राज्य में कई इलाकों में इसके संकेत नजर आए। याने क़ी मौसम विज्ञाननियों के अनुसार छत्तीसगढ़ और तपेगा। CG Weather Today

तेज गर्मी का असर: CG Weather

दोपहर में इतनी तेज गर्मी होती है कि, सड़कों पर आवाजाही भी कम होने लगी है। तेज गर्मी का असर भी लोगों के स्वास्थ्य पर होने लगा है। अगले चार दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना है।

वहीं दूसरे सप्ताह के बाद मौसम में हल्के बदलाव के आसार हैं। इसके बाद पारा तेज रफ्तार से बढ़ेगा। अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह तक तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंच सकता है।Heat Wave

दोपहर तक लू का असर

शहरी इलाकों की तुलना में आउटर इलाकों में ज्यादा गर्मी है। दोपहर तक लू का असर देखने को मिलेगा। पिछले सप्ताह आउटर एरिया नवा रायपुर का तापमान राज्य में सर्वाधिक रहा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।