Wed. Jul 15th, 2026

अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी : सरगना सबरअली सहित 6 गिरफ्तार, 130 मवेशी बरामद

अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी : सरगना सबरअली सहित 6 गिरफ्तार, 130 मवेशी बरामद
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// गौ तस्करी के मामले में तीन माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरोह के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 30 जुलाई को गातापार इलाके के मौहाढार के पास गौ मवेशियों को कत्लखाना ले जाने की सूचना पर पुलिस की कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाकी आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने 130 नग मवेशी आरोपियों के कब्जे से जप्त किए थे। जिसकी कीमत ढाई लाख आंकी गई थी। जिसके बाद पुलिस अंतरराज्यीय गौ तस्करी के आरोपियों को पकड़ने मशक्कत में जुटी थी। कत्लखाना ले जाने की पुष्टि होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने स्थानीय सहित महाराष्ट्र में भी आरोपियों की खोजबीन शुरू की तो सफलता मिली।

अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी : सरगना सबरअली सहित 6 गिरफ्तार, 130 मवेशी बरामद

मीडिया को जानकारी देते एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपियों ने गौ तस्करी के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच एक नेटवर्क तैयार किया था। कैम्प मौहाढ़ार के आगे कुछ दूरी पर आरोपी पैदल मवेशियों को सड़क रास्ते से होते हुए कत्लखाना ले जा रहे थे। दो लोग पुलिस गाडी को देखकर भाग गये एवं एक व्यक्ति शिव नंदन साहू पिता स्व0 खेदू राम साहू उम्र 55 साल साकिन मुढीपार थाना गातापार को घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे लगातार पूछताछ के बाद आरोपीओ को गिरफ्तार किया गया है। अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी : सरगना सबरअली सहित 6 गिरफ्तार, 130 मवेशी बरामद

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गिरफ्तार आरोपी.. 

1. सबर अली खान पिता उमर खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 19 टिमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट (म०प्र०)

2. रूपेश कोठले पिता स्व० शिवप्रसाद उम्र 23 साल साकिन चांदगढ़ी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ0ग0

3. रवि बंजारे पिता छेरकू राम बंजारे उम्र 30 साल साकिन चांदगढ़ी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ०म०

4. कुवंर दास उर्फ दददु मारकण्डे पिता इंदल लाल मारकण्डे उम्र 27 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ०ग०

5. शिवनंदन साहू पिता स्व० खेदू राम साहू उम्र 55 साल निवासी मुढीपार थाना गातापार

6. सुंदर टेकाम पिता पुनीत राम टेकाम उम्र 22 साल, राजेश टेकाम पिता पुनीत टेकाम उम्र 20 साल दोनो निवासी मौहाडार थाना गातापार जिला केसीजी छ०म०

जप्त सामग्री.. 

– 55 गायें (कीमती 1.5 लाख रुपये)

– 45 बछिया (कीमती 60 हजार रुपये)

– 30 बछड़े (कीमती 30 हजार रुपये) कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg