Wed. Jul 15th, 2026

10 IAS और 3 IPS का त‍बादला…मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी तुलिका प्रजापति, एस जयवर्धन भेजे गए सूरजपुर

10 IAS और 3 IPS का त‍बादला…मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी तुलिका प्रजापति, एस जयवर्धन भेजे गए सूरजपुर
खबर शेयर करें..

10 IAS और 3 IPS का त‍बादला…मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी तुलिका प्रजापति, एस जयवर्धन भेजे गए सूरजपुर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों का तबादला किया है, इसमें जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद और चिराग परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

वर्तमान जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की सेवाएं गृह विभाग को वापस सौंप दी गई है। इस सूची में सूरजपुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टरों को भी बदला गया है। इसके साथ कोरबा नगर निगम की आयुक्त भी बदल दी गई हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टर एस. जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह तुलिका प्रजापति मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी। वर्तमान में वे महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालक थीं।

वहीं सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि सूरजपुर में डबल मॉर्डर के बाद वहां के एसपी को हटा दिया गया है। इसके अलावा कलेक्टर को भी बदला गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास में संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक जगदीश सोनकर को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ विजय दयाराम के. को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कोरबा नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।10 IAS और 3 IPS का त‍बादला…मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी तुलिका प्रजापति, एस जयवर्धन भेजे गए सूरजपुर

जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन को मंत्रालय में उप सचिव बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर एसडीएम जयंत नाहटा को दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Transfer of 10 IAS and 3 IPS… Tulika Prajapati will be the new collector of Mohla Manpur Ambagarh Chowki, S. Jaivardhan has been sent to Surajpur




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg