Sun. Aug 23rd, 2026

खैरागढ़ व छुईखदान जनपद क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बढ़ा चुनावी रोमांच.. ये है मैदान मे

खैरागढ़ व छुईखदान जनपद क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बढ़ा चुनावी रोमांच.. ये है मैदान मे
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ व छुईखदान जनपद क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बढ़ा चुनावी रोमांच.. ये है मैदान मे

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा संगठन ने जनपद पंचायत क्षेत्र खैरागढ़ व छुईखदान अंतर्गत जनपद क्षेत्र के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिये है। नामांकन के अंतिम दिन तक भी कुछ क्षेत्रों में पार्टियों में एक से अधिक दावेदार होने के कारण व राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुये नाम फाईनल नहीं किया गया है। आज दिन भर नामांकन पत्र जमा करने गहमा गहमी बनी रही।  खैरागढ़ छुईखदान जनपद क्षेत्र के तहत कांग्रेस बीजेपी से प्रत्याशियों के नाम तय होने व आमने-सामने की स्थिति के चलते अब चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है। 

खैरागढ़ जनपद क्षेत्र मे ये प्रत्याशियों मैदान मे 

खैरागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत भाजपा से क्षेत्र क्र.01 भरतपुर में श्रीमती मंजू धुर्वे, क्षेत्र क्र.02 चिचका में डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, क्षेत्र क्र.03 गातापार जंगल से द्रुपद कंवर, क्षेत्र क्र.04 बैगाटोला में महेश्वरी वर्मा, क्षेत्र क्र.05 मुढ़ीपार में पुरूषोत्तम साहू, क्षेत्र क्र. 06 जुरलाकला में गोपाल साहू, क्षेत्र क्र.07 भंडारपुर में श्रीमती उमा सिन्हा, क्षेत्र क्र.08 टोलागांव में श्रीमती मीरा वर्मा, क्षेत्र क्र.09 चारभाठा में भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्र क्र. 10 सिंगारपुर से श्रीमती सविता जांगड़े, क्षेत्र क्र. 11 विक्रमपुर में डोमन वर्मा, क्षेत्र क्र.12 कुलीकसा में श्रीमती सुनीति गिरिया क्षेत्र क्र. 13 अकरजन में शैलेन्द्र मिश्रा, क्षेत्र क्र. 14 पांडादाह में श्रीमती सरस्वती यदु, क्षेत्र क्र. 16 दपका में लखन साहू, क्षेत्र क्र.17 टेकापार कला में श्रीमती राजेश्वरी कोसरे, क्षेत्र क्र.20 राहुद में श्रीमती रजनी निषाद, क्षेत्र क्र.21 अतरिया में श्रीमती दीक्षा गुप्ता,

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

क्षेत्र क्र. 22 जोरातराई में श्रीमती सुरेखा वर्मा व क्षेत्र क्र.25 पाण्डुका में कोमल वर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है वहीं राजनीतिक कारणों से भाजपा द्वारा जनपद क्षेत्र क्र. 15, 18, 19, 23, 24 में अब तक प्रत्याशी फाईनल नहीं हो पाये है। दूसरी ओर प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस भाजपा से 4 कदम पीछे चल रही है और कांग्रेस द्वारा जनपद क्षेत्र क्र.01 से लेकर 11 तक तथा क्षेत्र क्र. 14 व 15 में प्रत्याशी चयन नहीं किया जा सका है। अलबत्ता कांग्रेस ने जनपद क्षेत्र क्र. 12 से श्रीमती द्रोपती गिरधारी वर्मा, 13 से श्रीमती शिप्रा सिंह, क्षेत्र क्र. 16 से रत्नेश रजक, क्षेत्र क्र.17 से श्रीमती हेमकल्याणी देवेन्द्र तोड़े, क्षेत्र क्र. 18 सोनपुरी में श्रीमती ज्योति अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्र क्र.19 खजरी से रसीद लाल साहू, क्षेत्र क्र.20 में श्रीमती निर्मला उमेश वर्मा, क्षेत्र क्र.21 से श्रीमती अंजली मुकुंद वर्मा, क्षेत्र क्र.22 में श्रीमती मीरा संतोष वर्मा, क्षेत्र क्र.23 शेरगढ़ में भूखन बंजारे, क्षेत्र क्र.24 रेंगाकठेरा में हेमराज वर्मा व 25 में कांग्रेस से धन्नू वर्मा को टिकट दिया गया है।

 

छुईखदान जनपद क्षेत्र मे इन प्रत्याशियों की टिकट पक्की 

छुईखदान जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्र. 01 नचनिया में कांग्रेस से श्रीमती नंदकुमारी अजय धुर्वे, क्षेत्र क्र.02 रामपुर में भाजपा से श्रीमती नीलम महेन्द्र यादव व कांग्रेस से रीना योगेश्वर यदु, क्र.03 खादी पटेल में भाजपा से श्रीमती मीना बाई व कांग्रेस से श्रीमती विष्णु सुखी पटेल, क्षेत्र क्र.04 गेरूखदान में कांग्रेस से श्रीमती जानकी गोवर्धन मेरावी, क्षेत्र क्र.05 दरबानटोला में कांग्रेस से धर्मेन्द्र मंडावी, क्षेत्र क्र.06 ठाकुरटोला में भाजपा से संतन साहू व कांग्रेस से प्रेमलाल साहू, क्षेत्र क्र. 07 जीराटोला में भाजपा से श्रीमती संगीता जंघेल व कांग्रेस से श्रीमती पद्मा भानुप्रताप जंघेल,

क्षेत्र क्र. 08 दुल्लापुर में भाजपा से सेतलाल पटेल व कांग्रेस से रीखी राम पटेल, क्षेत्र क्र.09 कृतबांस में कांग्रेस से श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, क्षेत्र क्र. 10 नादिया में भाजपा से श्रीमती सरिता पटेल व कांग्रेस से श्रीमती रानू केशव पटेल, क्षेत्र क्र. 12 पथर्रा में भाजपा से राजू जंघेल व कांग्रेस से संजू सिंह चंदेल, क्षेत्र क्र. 13 हनईबन में भाजपा से अमर सिंह साहू, क्षेत्र क्र. 14 उदान में भाजपा से सुधीर गोलछा, क्षेत्र क्र. 15 समुंदपानी में कांग्रेस से श्रीमती रामबती रोहित धुर्वे, क्षेत्र क्र. 16 बीरूटोला में कांग्रेस से श्रीमती दामनी विकेश धुर्वे, क्षेत्र क्र.17 गर्रा में भाजपा से श्रीमती संतोषी जोशी व कांग्रेस से श्रीमती शारदा जीवन चेलक,

क्षेत्र क्र.18 खैरा नवापारा में भाजपा से डोमार सिंह व कांग्रेस से लिखन वर्मा, क्षेत्र क्र. 19 कानीमेरा में भाजपा से श्रीमती सरिता कमलेश साहू व कांग्रेस से श्रीमती पेमीन रोहित चंदेल, क्षेत्र क्र.20 झुरानदी में भाजपा से श्रीमती लता वर्मा व कांग्रेस से श्रीमती हेमेश्वरी दिनेश वैष्णव, क्षेत्र क्र.21 विचारपुर में भाजपा से श्रीमती सुमरित उत्तम जंघेल व कांग्रेस से श्रीमती प्रेमलता भूपेन्द्र पटेल, क्षेत्र क्र.22 प‌द्मावतीपुर में भाजपा से श्रीमती पुष्पा प्रकाश वर्मा व कांग्रेस से श्रीमती बबीता योगेश्वर देवांगन, क्षेत्र क्र.23 खैरी में भाजपा से श्रीमती चंद्रकला सिंह व कांग्रेस से श्रीमती लक्ष्मी तोरण साहू, क्षेत्र क्र.24 बोरई में भाजपा से पूरन जंघेल व क्षेत्र क्र.25 पंडरिया में कांग्रेस से राकेश जंघेल का नाम फाईनल हुआ है।

खैरागढ़ व छुईखदान जनपद क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बढ़ा चुनावी रोमांच.. ये है मैदान मे

भाजपा ने जनपद क्षेत्र क्र.01, 04, 05, 09, 11, 15, 16 व 25 में अपना प्रत्याशी फाईनल नहीं किया है वहीं कांग्रेस ने जनपद क्षेत्र क्र. 11, 13, 14 व 24 में अपना प्रत्याशी फाईनल नहीं किया है। 

Election excitement increased after the announcement of candidates for Khairagarh and Chhuikhadan district area.. These are the candidates in the fray




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg