Sun. Jul 19th, 2026

पुलिस को बड़ी सफलता: 1 करोड़ लोन दिलाने व दिल्ली क्राईम ब्रांच बनकर सायबर ठगी करने वाला गिरोह फ़िल्मी स्टाइल में दिल्ली से गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // एक करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी करने वाले आरोपियों को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने 15 दिन में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिल्ली से तीनो आरोपीयों को गिरफ्तार किया और उनसे पूरी राशि रिकवरी किया है।

राज्य में पहली बार सर्वाधिक रिकवरी साइबर अपराध में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक हुए साइबर अपराध में यह सबसे बड़ी व सफल कार्रवाई है। इस मामले में तीन आरोपियों को केसीजी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश से हैं। आरोपियों से 8 लाख 20 हजार ,सोने की चेन, बैलेनो कार व 27 लाख रूपए के प्रॉपटी के कागजात कुल जुमला 44 लाख 2 हजार रूपए बरामद किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
बरामद कार..

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईतवारी बाजार निवासी जियाउल हक अशरफी ने 8 दिसंबर 2022 को खैरागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 4 जनवरी 2021 से लगातार एक करोड़ रूपये लोन दिलाने का झांसा देकर तथा बाद में रूपये वापस दिलाने के नाम पर खुद को दिल्ली क्राईम ब्रांच का अफसर बताकर विभिन्न बैंकांे के अलग-अलग खातों में कुल रकम 44,56,000 रूपये जमा कराकर ठगी किया गया। खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 748/2022 धारा 420 भा.द.वि.66 (डी) आईटी एक्ट कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को स्वंय संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन एवं पता का विश्लेषण कर जिले के अनुभवी एवं योग्य पुलिस अधिकारियों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में उप-पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में उनि सतीष पुरिया, सउनि विरेन्द्र चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, आरक्षक शिशुपाल साहू, सत्यनारायण साहू का टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया।

       इसे भी पढ़ें:  लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से साढे़ 44 लाख की ठगी..जांच में जुटी पुलिस

मोबाईल ट्रेकिंग के बीच नम्बर बंद..पूरा था फ़िल्मी स्टाइल 

पूरा मामला फ़िल्मी स्टाइल में चल रहा था यहां दिल्ली में आरोपियों के द्वारा बड़ी चालाकी से दिल्ली के भीड़-भाड़ इलाके में कार पार्क कर बैलेनो कार के अन्दर से कॉल सेंटर की तर्ज पर ऑपरेट कर लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे। जब केसीजी टीम के द्वारा मोबाईल आरोपियों के प्राप्त मोबाइल नंबर का लगातार लोकेशन लिया जा रहा था, किन्तु कुछ समय बाद ही मोबाईल नंबर बंद हो गया। टीम द्वारा पतासाजी के दौरान आरोपियो के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले बोलेनो कार क्र. डीएल4 सीएजेड 2695 पर संदेह होने पर जिसका पीछा कर व्हीकल आईडेन्टी सिस्टम की सहायता से कार से जुड़ी हुई परमानेन्ट नम्बर को मालूमात कर लिंक मोबाईल नंबर से लोकेषन प्राप्त कर, कार की घेराबंदी कर दिलीप, बहादुर पाल और अफरोज को दबोचने में सफल हो गई।

इस प्रकरण में तकनीकी कार्य के लिए केसीजी साइबर से सउनि टैलेष सिंह, सउनि मुक्तेश्वर पुरी गोस्वामी, आरक्षक चन्द्रविजय सिंह, जयपाल केंवट, त्रिभुवन यदु, कमलकांत साहू, विकास सिंह,गंगासिंह वर्मा, राकेष साहू, बुधेश्वर टोन्ड्रे, रमलेश मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

15 बैंक अकाउंट फ्रिज, 12 मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के 15 बैंक अकाउंट फ्रिज किया गया है। यह आरोपी एक साथ कई लोगों से ठग कर रहे थे। जिन्हें ठगते थे, उन्ही एक एक-दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इस तरह जो ठगे जा रहे थे, उनके खाते में पैसे आने से उन्हें आरोपियों पर एकाएक शक भी नहीं हुआ। आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल किए गए 12 नग मोबाइल भी जब्त किया गया।

ललिता शर्मा नाम की महिला जिसने पीड़ित से संपर्क साधा वह करती थी नौकरी

पुलिस के अनुसार ललिता शर्मा नाम की जिस महिला ने पीड़ित से संपर्क साधा उसे आरोपियों ने नौकरी पर रखा था। जांच में पता चला है कि महिला ने नौकरी छोड़ दी थी। लिहाजा मामले में ललिता वर्मा को आरोपी नहीं बनाया गया है।

50 से अधिक लोगों से ठगी

प्रेसवार्ता में एसपी अंकिता शर्मा

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों ने छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य हिस्सों में ठगी का जाल बिछाया हुआ था। वे अपने बलैनो कार से सारे अपराध को अंजाम दिया करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी 50 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।.

ये है मुख्य आरोपी..

1. शिवबहादूर पाल पिता श्यामलाल पाल उम्र 29 साल साकिन ग्राम डोमनपुर पोस्ट वारिकला जिला प्रतापगढ़
2. अफरोज अहमद पिता मोहम्मद करीम उम्र 26 साल साकिन मंदिर प्रतापगढ़ थाना सदर जिला प्रतापगढ़
3. दिलीप कुमार पिता अमृतलाल उम्र 30 साल साकिन दुर्गालाल का पूरवा थाना कुन्डा जिला प्रतापगढ़ (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस के द्वारा 12 नग मोबाईल फोन एवं निम्न राशि व सम्पति पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा ठगी की राशि लगभग 100 प्रतिशत बरामद कर ली गयी है।

 

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से साढे़ 44 लाख की ठगी..जांच में जुटी पुलिस


खबर शेयर करें..

Related Post

One thought on “पुलिस को बड़ी सफलता: 1 करोड़ लोन दिलाने व दिल्ली क्राईम ब्रांच बनकर सायबर ठगी करने वाला गिरोह फ़िल्मी स्टाइल में दिल्ली से गिरफ्तार”

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg