Sun. Aug 23rd, 2026

19 बागी सदस्यों को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निलंबित

19 बागी सदस्यों को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निलंबित
खबर शेयर करें..

19 बागी सदस्यों को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निलंबित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // नगरीय निकाय चुनाव में बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। भाजपा ने नगर निगम क्षेत्र में बागी होकर वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे 19 सदस्यों को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। ये सभी भाजपा के सदस्य रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

जारी किया आदेश 

जारी आदेश में भाजपा ने राजू टंडन, सरला मेश्राम, विनोद रजक, मोनिका रजक, प्रकाश साहू, जमुना साहू, डामेश्वरी यादव, उषा द्विवेदी, विद्या उपाध्याय, अंजनी सिन्हा, चित्रा महिलांगे, रामूलाल सोनकर, लक्ष्मीनाथ सोनकर, पेसरु राम निषाद, संतोष मेश्राम, सुंदर भोला रजक, शैलेंद्र यादव, धीरज द्विवेदी और दीपक सिन्हा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शहर के 51 वार्ड में पार्षद के लिए 176 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें कई भाजपा और कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका डोंगरगढ़ से मुकेश रामटेके, राकेश वैष्णव, प्रीति चमन समुन्दे, अमित छाबड़ा, गगन लारोकर सभी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।19 बागी सदस्यों को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निलंबित

नगर पंचायत डोंगरगांव में सिद्धीक बडगूजर, अक्षय जैन (चंकी), राकेश देवांगन, विकास गुप्ता, जितेंद्र सोनकर को भी पार्टी अनुशासनहीनता के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

BJP suspended 19 rebel members for 6 years




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg