Sat. Jun 20th, 2026

17 फरवरी महाकाल का लाइव दर्शन : शिवनवरात्रि के पहले श्रृंगार

17 फरवरी महाकाल का लाइव दर्शन : शिवनवरात्रि के पहले श्रृंगार
करें आज का लाइव दर्शन
खबर शेयर करें..

17 फरवरी महाकाल का लाइव दर्शन : शिवनवरात्रि के पहले श्रृंगार

मध्य प्रदेश खबर डेस्क उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि (सोमवार) को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

[masterslider id="11"]

शिवनवरात्रि के पहले दिन बाबा महाकालेश्वर का भांग त्रिपुण से श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।17 फरवरी महाकाल का लाइव दर्शन : शिवनवरात्रि के पहले श्रृंगार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

शिवनवरात्रि के पहले भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

करें आज का दर्शन ..



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg