Breaking
Tue. May 26th, 2026

वर्षो पुरानी परम्परा: भक्तों के सँग “होली” खेलने मंदिर से निकलेंगे भगवान

वर्षो पुरानी परम्परा: भक्तों के सँग "होली" खेलने मंदिर से निकलेंगे भगवान
खबर शेयर करें..

वर्षो पुरानी परम्परा: भक्तों के सँग “होली” खेलने मंदिर से निकलेंगे भगवान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// संस्कारधानी नगरी के परंपरा अनुसार 14 मार्च को श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में रंगोत्सव समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया जाएगा।

solar pinal
solar pinal

श्रीसत्यनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित भगवान राधाकृष्ण स्वयं अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए भव्य रथ पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए फागुन महोत्सव का आनंद भक्तों को प्रदान करते है। शोभायात्रा 14 मार्च शुक्रवार को सुबह 9 बजे निकली। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

भजन मंडली के गायकों की ओर से शानदार प्रस्तुति भी दी जाएगी

भगवान राधाकृष्ण युगल सरकार को मंदिर के गर्भगृह से रथ में विराजित किया जाएगा। शोभायात्रा में सांसद संतोष पांडे, नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत भी शामिल होंगे। श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि यह परंपरा 33 वर्षों से चल रही है।

मंदिर समिति हिंदू संस्कृति के विभिन्न त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाती आ रही है। शोभायात्रा में प्रत्येक भक्त केशरिया रंग में रंगा होगा। शोभायात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर लाल, गुलाबी एवं केशरिया रंगों और गुलाल का प्रयोग किया जाएगा।वर्षो पुरानी परम्परा: भक्तों के सँग "होली" खेलने मंदिर से निकलेंगे भगवान

काले रंग, तैलीय रंगों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। संस्कारधानी के सभी भजन मंडली एवं भजन गायकों को इस अवसर पर फागुन के भजन गायन के लिए आमंत्रित किया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg