Fri. Jul 31st, 2026

मंदिरों में श्रीफल अर्पित कर मनाया गया नव वर्ष, निकाली बाइक रैली 

मंदिरों में श्रीफल अर्पित कर मनाया गया नव वर्ष, निकाली बाइक रैली 
खबर शेयर करें..

मंदिरों में श्रीफल अर्पित कर मनाया गया नव वर्ष, निकाली बाइक रैली

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// विक्रम संवत 2082 के आगमन हिंदू नववर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संयोजन में बाइक रैली निकाली गई। किल्लापारा स्थित प्राचीन शनि निवारण हनुमान मंदिर से निकली बाइक रैली नगर भ्रमण कर मां दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुईं।

बाइक रैली में विश्व हिंदू परिषद के राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, राकेश गुप्ता, खम्मन ताम्रकार, मनोहर चंदेल, राजीव चंद्राकर, प्रदीप सिंह, सुभाष सिंह राजपूत, संदीप सिंह राजपूत, शुभम सिंह ठाकुर, शिशिर मिश्रा, आनंद तंबोली, उत्तम दशरिया, सूरज देवागन, मंगल सारथी, मंजीत सिंह, हर्ष वर्धन वर्मा, नीलम राजपूत, कान्हा अग्रवाल, दूजेराम वर्मा, आनंद चोपड़ा, बिट्टू पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नगर के मंदिरो में दी दस्तक

बाइक रैली के दौरान नगर के मां महामाया मंदिर, मां शीतला मंदिर, रविदास मंदिर, जैन मंदिर गोलबाज़ार, बाँके बिहारी मंदिर, प्राचीन श्री राम मंदिर, श्री राम दरबार वार्या सिटी सिविल लाइन, मां शीतला मंदिर व दाऊ साहब मंदिर दाऊ चौरा, श्री रुख़ड़ स्वामी मंदिर सहित घासीदास बाबा, मिनीमाता प्रतिमा सहित अन्य सभी स्थलों पर श्रीफल अर्पित कर आम जन मानस को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी गई।

मंदिरों में श्रीफल अर्पित कर मनाया गया नव वर्ष, निकाली बाइक रैली 

जैन यूथ क्लब के युवा रहे रैली में शामिल 

रैली में सेवा भावी संस्था जैन यूथ क्लब के संभव लुनिया, वैभव लुनिया, चमन डाकलिया, राहुल चोपड़ा, पीयूष छाजेड़, अभिषेक सांखला सहित अन्य स्वयंसेवी शामिल रहे। 

वार्या सिटी में वितरित किया गया फल 

वार्या सिटी श्री राम दरबार सिविल लाइन में बाइक रैली में शामिल समस्त युवा जनों के फल और शीतल पेय की व्यवस्था की गई। वार्या सिटी के संचालक समाजसेवी विकास आर्या ने समस्त सनातनियों को फल व शीतल पेय वितरित किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg