Sun. Aug 2nd, 2026

झारखंड से बिलासपुर तक नशे का जाल: कफ सिरप तस्करी में ये मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार..

झारखंड से बिलासपुर तक नशे का जाल: कफ सिरप तस्करी में ये मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार..
खबर शेयर करें..

झारखंड से बिलासपुर तक नशे का जाल: कफ सिरप तस्करी में ये मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर । बिलासपुर सरकंडा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए झारखंड के देवघर से नवचेतन मेडिकल एजेंसी के संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी बिलासपुर में नशीली कफ सिरप की लगातार आपूर्ति कर रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट पड़ी है।

ऐसे हुआ नशे के कारोबार का खुलासा..

इस पूरे मामले का खुलासा 9 मार्च 2025 को तब हुआ जब मुखबिर की सूचना पर राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के पास से अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिग को 55 नग नशीली कफ सिरप के साथ पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह प्रतिबंधित सिरप झारखंड के देवघर स्थित एक मेडिकल स्टोर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए मंगाई जा रही थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया।

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इस मामले के मुख्य सरगना टानू उर्फ तानु उर्फ भांचा महंत को 3 महीने तक फरार रहने के बाद 4 जून 2025 को गिरफ्तार किया। टानू ने पूछताछ में कबूल किया कि वह झारखंड के राज मेडिकल संचालक रितुराज सिंह से संपर्क कर दूसरे के खातों से पैसे ट्रांसफर करवाकर कफ सिरप मंगवाता था। इस जानकारी ने पुलिस को आगे की कड़ियों तक पहुंचने में मदद की। झारखंड से बिलासपुर तक नशे का जाल: कफ सिरप तस्करी में ये मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : Online सट्टा: “शिवा बुक” ऐप ध्वस्त, खाते में 20 करोड़ से भी अधिक ट्रांजेक्शन..6 आरोपी गिरफ्तार 

नवचेतन मेडिकल एजेंसी तक पहुंची पुलिस..

राज मेडिकल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच से यह बात सामने आई कि नशीली सिरप की सप्लाई के पीछे नवचेतन मेडिकल एजेंसी का हाथ है जिसका संचालन कृष्ण कुमार बरनवाल कर रहा था। इस महत्वपूर्ण जानकारी के बाद बिलासपुर पुलिस की एक टीम देवघर पहुंची और लक्ष्मी मार्केट में दबिश देकर आरोपी कृष्ण कुमार बरनवाल को धर दबोचा। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। साक्ष्यों के आधार पर कृष्ण कुमार बरनवाल को विधिवत गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़़े की पड़ताल: 10 अफसर नहीं करवा रहे अपने दिव्यांगता सर्टिफिकेट की जांच

Drug network from Jharkhand to Bilaspur: This medical agency operator arrested for cough syrup smuggling..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg