Sun. Jul 19th, 2026

गुडाखू लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक चला अतिक्रमण हटाव अभियान

गुडाखू लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक चला अतिक्रमण हटाव अभियान
खबर शेयर करें..

गुडाखू लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक चला अतिक्रमण हटाव अभियान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव । शहर के व्यस्तम मार्ग को सुव्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व सुगम आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की गयी, चर्चा उपरांत प्रशासन की टीम शहर के प्रमुख मार्गाे में जाकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने समझाईस दिये।

समझाईस उपरांत समान व्यवस्थित नही रखने पर गत शनिवार प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाकर समान हटा अतिरिक्त लगे शेड तोडने की कार्यवाही किए थे, उसी कडी मे गुडाख लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक अभियान चलाकर समान जप्ती कर अतिरिक्त शेड तोडे। अभियान के दौरान आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एस.डी.एम. खेमलाल वर्मा व तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव पूरे समय डटे रहे।

अतिक्रण भी बढने से आवागमन में असुविधा

उल्लेखनीय है कि शहर में आबादी बढने के अलावा जिस गति से दुपहिया, चार पहिया वाहनो की संख्या में वृद्धि हो रही है, उसी गति से अतिक्रण भी बढ रहा है, जिससे आवागमन में असुविधा के साथ साथ यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटनाए हो रही है। चुकि शहर के आंतरिक व बाजार क्षेत्र मंे सघन बस्ती व सकरी सडके है, जिसमें अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी होती है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : शराब घोटाला: 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, EOW के आरोप पत्र के बाद सरकार का बड़ा कदम..

इन्ही बातों को ध्यान में रखकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने तथा बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर व्यापारियांे की मिटिंग लेकर चर्चा की गई और शहर में भ्रमण कर व्यापारियों को समझाईस भी दी गई। समझाईस उपरांत गुड़ाखु लाईन का निरीक्षण कर गत शनिवार व्यवस्था सुधारने प्रशासन द्वारा गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाकर समान जप्त कर शेड हटाये और आज जूनी हटरी क्षेत्र से मानव मंदिर चौक तक मानव बल एवं जे.सी.बी. के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

गुडाखू लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक चला अतिक्रमण हटाव अभियान

अतिक्रमण हटाव अभियान में निगम आयुक्त, एसडीएम एवं तहसीलदार पूरे समय उपस्थित रहकर दुकानदारों को शहक के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने सहयोग करने समझाईस दिएं। उन्होने कहा कि दुकानों के बाहर समान रखने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा समान खरीददार भी पार्किंग के अभाव तथा दुकान में खड़े होने की जगह नही होने पर खरीददारी करने आने में हिचकिचाते है। जिसके कारण व्यापार में भी असर होता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप सब को सहयोग करना है।

इसे भी पढ़ें : Online सट्टा: “शिवा बुक” ऐप ध्वस्त, खाते में 20 करोड़ से भी अधिक ट्रांजेक्शन..6 आरोपी गिरफ्तार 

उन्हांेने कहा कि गुडाखू लाईन मे अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी से शहर को व्यवस्थित करने दुर्घटना रोकने सहयोग करने समझाईस दी गयी थी, समझाईस उपरांत भी व्यापारियो द्वारा सहयोग नही करने पर जूनी हटरी से मानव मंदिर चौक तक आज अतिक्रमण हटाया गया। उन्होने शहर के बाजार क्षेत्र के व्यापारियों से कहा है कि, समान दुकान की सीमा में रखे अतिक्रमण न करें। अपालन पर प्रशासन की टीम इसी प्रकार समान जप्ती एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज के अतिक्रमण हटाव अभियान में निगम के अधिकारी, अतिक्रमण दस्ता तथा पुलिस प्रशासन उपस्थित था।

Encroachment removal campaign was conducted from Gudakhu Line, Junihatri to Manav Mandir Chowk




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg