Fri. Jul 31st, 2026

शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 

खबर शेयर करें..

शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // ग्राम सोनभट्टा के पूर्व माध्यमिक शाला में बीते 17 वर्षों से पदस्थ संगीत नगरी खैरागढ़ की होनहार शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को गुरुवार 4 जून को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये राजिम के चंपारण में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाज़ा गया.

गौरतलब है कि शिक्षा सागर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर बिरसा मुण्डा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया. मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडेय, शिक्षा सागर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की नेशनल मोटीवेटर डॉ. गायत्री मिश्रा, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के फाउंडर मेंबर सुरेश राणा, शिक्षा सागर फाउंडेशन गुजरात के संस्थापक डॉ. शैलेश प्रजापति व एससीईआरटी रायपुर के एफएनएल प्रकोष्ठ प्रभारी सेवानिवृत सुनील मिश्रा की विशेष मौजूदगी में होनहार शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को छात्रों के हित में सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर प्रयासरत रहकर नवाचार करने, शिक्षा को नई दिशा प्रदान करने एवं समाज, राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिये शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नाज़रीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर संगीत नगरी खैरागढ़ सहित पूरे केसीजी जिले का मान बढ़ाया. इस अवसर पर आयोजन समिति ने कहा कि केसीजी जिले की खैरागढ़ की शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचारी गतिविधियों, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, कुशल नेतृत्व एवं छात्रों के हित में उनकी निरंतर समर्पित सेवा भावना के लिये सम्मानित करते हुये हम सभी गौरवान्वित हैं.

गौरतलब है कि छ.ग. का वृन्दावन चंपारण में आयोजित इस राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा सागर फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों के अलावा खैरागढ़ व जिला शिक्षा विभाग केसीजी के समस्त सदस्यों सहित शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों एवं परिजनों ने शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

गौरतलब है कि नाज़रीन को इसके पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर डॉ. अब्दुल कलाम राज्य अलंकरण अवार्ड व केसीजी जिला में आयोजित रजत जयंती समारोह शिक्षक सम्मान सहित अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. खास बात ये रही कि राजिम के चंपारण में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस शिक्षक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आये कई होनहार शिक्षकों का भी सम्मान किया गया.

 

मेरे पढ़ाये बच्चे बड़ी सफलता अर्जित करें और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना मेरा कर्तव्य है- नाज़रीन

 

बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी ने कहा कि मेरे पढ़ाये बच्चे आगे भविष्य में बड़ी सफलता अर्जित करें ये मेरी दिली तमन्ना है और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करना मेरा प्रथम कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो सम्मान मुझे मिला है उसके लिये मैं अपने गुरुजनों और माता पिता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया वही भविष्य में भी छात्रों के हित में जिला शिक्षा विभाग व विकासखंड शिक्षा विभाग के अपने समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया.



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg