Breaking
Fri. May 1st, 2026

ग्राम कांचरी में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय NSS कैम्प का हुआ शुभारंभ

ग्राम कांचरी में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय NSS कैम्प का हुआ शुभारंभ
खबर शेयर करें..

ग्राम कांचरी में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय NSS कैम्प का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिविर लगाया गया है। कुलपति प्रो.डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में ग्राम कांचरी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी कुलपति प्रो. राजन यादव उपस्थित रहे। प्रेरक उद्बोधन देते हुए प्रो. राजन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान की गई थी। यह एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से ग्रामीण परिवेश से अवगत कराना तथा उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास कराना है।

solar pinal
solar pinal

इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो.नमन दत्त, सहायक प्राध्यापक डॉ.लिकेश्वर वर्मा व डॉ. हरिओम हरि, एनएसएस के अधिकारी डॉ. दिवाकर कश्यप, संगतकार डॉ. नत्थू तोड़े सहित गांव के पंच– सरपंच व ग्रामीण उपस्थित थे।ग्राम कांचरी में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय NSS कैम्प का हुआ शुभारंभ

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

स्कूली बच्चों को दी गई योग व संगीत शिक्षा की जानकारी

शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार 28 नवम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा गांव में प्रभात फेरी की गई। इसके पश्चात सार्वजनिक स्थानों की साफ़ सफ़ाई के बाद स्कूली बच्चों को योग एवं संगीत की शिक्षा प्रदान की गई। शिविर के दूसरे दिन विषय विशेषज्ञ के रुप में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.नमन दत्त एवं कंप्यूटर केंद्र प्रभारी डॉ. प्रबोध गुप्ता का व्याख्यान हुआ जहां उन्होंने बच्चों सहित ग्रामीणों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!