Sat. Jun 27th, 2026

महिला टीचर का अपहरण, पति से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला को किया बरामद, आरोपी हिरासत में, मामला संदिग्ध…

महिला टीचर का अपहरण, पति से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला को किया बरामद, आरोपी हिरासत में, मामला संदिग्ध…
खबर शेयर करें..

महिला टीचर का अपहरण, पति से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला को किया बरामद, आरोपी हिरासत में, मामला संदिग्ध…

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 भिलाई। दुर्ग जिले में स्कूल जाते समय एक महिला टीचर का अपहरण हो गया। किडनैपर ने महिला के नंबर से उसके पति के फोन पर उसकी फोटो भेजी। उसने टीचर के पति से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। फोटो देखकर पति और परिवार घबराकर थाने पहुंचा। यह मामला छवानी थाना इलाके का है।

 

जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर का नाम राधा साहू (39) है, जो भिलाई सेक्टर-8 में मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाती है। पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने थाने में पत्नी की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 5 घंटे बाद पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।महिला टीचर का अपहरण, पति से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला को किया बरामद, आरोपी हिरासत में, मामला संदिग्ध…

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

स्कूल में मैडम के नहीं पहुंचने का फोन आया

दरअसल, शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई।

 

पति मुकेश साहू के मुताबिक जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। पति को यह सुनकर शक हुआ और वह तुरंत उसे ढूंढने लगा कि पत्नी आखिर कहां गई है। इसी बीच महिला के पति को उसके मोबाइल फोन से कॉल आया।

 

5 लाख रुपए दोगे, तो हम तुम्हारी पत्नी को छोड़ेंगे

इस दौरान किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया गया है। तुम्हारी पत्नी को एक पेड़ के नीचे बांधकर रखा गया है। अगर तुम 5 लाख रुपए दोगे, तो हम तुम्हारी पत्नी को छोड़ देंगे। सबूत के तौर पर किडनैपर ने महिला के मोबाइल फोन से एक फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी।

पति ने किया पुलिस में शिकायत 

फोटो देखकर परिवार डर गया। पति तुरंत कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन गया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मुकेश साहू ने छावनी पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी राधा साहू के किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने पति और परिवार को पूछताछ के लिए थाने में बैठाकर रखा।

 

महिला टीचर को सकुशल बरामद किया

वहीं मामले पर एएसपी सुखनंदन राठौर ने मिडिया को बताया कि छावनी थाना अंतर्गत एक महिला शिक्षिका के अपहरण की रिपोर्ट दोपहर को दर्ज कराई गई थी। महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। महिला और एक संदेही से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस जल्द करेगी खुलासा

पुलिस ने अपहरण के इस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अपहरण का यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है। क्योंकि जिस तरह महिला की तस्वीर उसके पति को भेजी गई, वही संदेह पैदा करती है। अब यह तो पुलिस की जांच से खुलासा होगा कि सच क्या है, मगर सच चौंकाने वाला होगा, ऐसा कहा जा रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg