Sat. Jun 27th, 2026

बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर सख्ती, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य

बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर सख्ती, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य
खबर शेयर करें..

बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर सख्ती, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है। 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार का अनिवार्य अपडेट कराना आवश्यक है, जिसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन तथा नवीन फोटो शामिल किए जाते हैं।

इसी संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

बताया गया कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का आधार अपडेट समय पर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें स्कूल, परीक्षाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर सख्ती, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आधार अपडेट हेतु नजदीकी आधार नामांकन केंद्र, स्कूलों में आयोजित विशेष शिविर, बैंक अथवा डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्रों का उपयोग किया जा सकता है। इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg