Sun. Jul 12th, 2026

चालान से बचने के लिए चालक ने खुद ही “चुरा” लिया ट्रक

चालान से बचने के लिए चालक ने खुद ही “चुरा” लिया ट्रक
खबर शेयर करें..

चालान से बचने के लिए चालक ने खुद ही “चुरा” लिया ट्रक

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक चालक ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपने ही ट्रक की चोरी की साजिश रच डाली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का चालान कटने वाला था। भारी जुर्माने से बचने के लिए उसने चालाकी दिखाते हुए अपने ही ट्रक को “गायब” कर दिया और पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को चालक की कहानी में कई विरोधाभास नजर आए। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने ट्रक का पता लगा लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। चालान से बचने के लिए चालक ने खुद ही “चुरा” लिया ट्रक

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानूनन अपराध हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CCTV फूटेज मे दिखा राजनांदगांव की ओर जाते.. और या गया पकड़ मे 

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को नो-एंट्री में प्रवेश करने पर ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे यातायात थाना भनपुरी में खड़ा कराया गया था। चालक द्वारा चालान की राशि जमा नहीं करने पर वाहन वहीं रखा गया था। इसी बीच 2 अप्रैल को सूचना मिली कि थाना परिसर में खड़ा ट्रक चोरी हो गया है। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ट्रक को राजनांदगांव की ओर जाते हुए देखा गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और डोंगरगांव क्षेत्र से आरोपी को ट्रक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने चालान की राशि से बचने के लिए यह पूरी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

To avoid a fine, the driver himself “stole” the truck. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg