Breaking
Fri. May 1st, 2026

मोबाइल और ऐप्स की लत से बचेंगे बच्चे, अगले साल से सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

खबर शेयर करें..

मोबाइल और ऐप्स की लत से बचेंगे बच्चे, अगले साल से सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

अंतराष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 एथेंस // ग्रीस ने 1 जनवरी 2027 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है।

बुधवार को पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा, ‘हमने एक कठिन लेकिन जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। कुछ लोग नाराज होंगे, लेकिन हमारा उद्देश्य तकनीक से दूर रखना नहीं है, बल्कि उन ऐप्स की लत से बचाना है जो आपकी मासूमियत और स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाते हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित है कि जब बच्चे लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहते हैं, तो उनके दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता।’

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई राह…

दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बना था जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया था। इंडोनेशिया ने भी ऐसी ही रोक का ऐलान किया है। स्लोवेनिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया और स्पेन भी ऐसे ही प्रतिबंधों की दिशा में काम कर रहे हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!