Wed. Jul 1st, 2026

देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन: 3 स्थायी वारंट तामील, 34 बदमाशों के घर दबिश, बैंक-एटीएम से ढाबों तक सघन चेकिंग

देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन: 3 स्थायी वारंट तामील, 34 बदमाशों के घर दबिश, बैंक-एटीएम से ढाबों तक सघन चेकिंग
खबर शेयर करें..

देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन: 3 स्थायी वारंट तामील, 34 बदमाशों के घर दबिश, बैंक-एटीएम से ढाबों तक सघन चेकिंग

​छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने देर रात्रि विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। 29 जून की रात 12 बजे से 30 जून की सुबह 4 बजे तक थाना खैरागढ़ एवं थाना गंडई क्षेत्र में व्यापक स्तर पर गश्त और जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने खैरागढ़ के बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचैरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड, गंजीपारा, रश्मि देवी कॉलोनी, खम्हरिया, अटल आवास, पिपरिया सहित कई क्षेत्रों में गश्त की। वहीं गंडई में बस स्टैंड, रावणपारा, रामपारा, कोपेभाठा, टिकरीपारा, कुम्हारपारा, पटेलपारा, महामाईपारा, मस्जिदपारा, मल्हापारा, कंडरापारा, नवापारा और देवपुरा क्षेत्रों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। KHAIRAGARH NEWS

गश्त के दौरान बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, संवेदनशील स्थानों, लॉज और ढाबों की गहन चेकिंग की गई। इसके साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों, गुंडा तत्वों, फरार वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस ने उनसे वर्तमान आय-व्यवसाय के संबंध में पूछताछ की और भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन: 3 स्थायी वारंट तामील, 34 बदमाशों के घर दबिश, बैंक-एटीएम से ढाबों तक सघन चेकिंग

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विशेष अभियान के दौरान 3 स्थायी वारंटों की तामील की गई। वहीं 9 निगरानीशुदा बदमाशों और 25 गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी को कानून का पालन करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश भी दी गई। KHAIRAGARH NEWS

इसके अलावा देर रात बिना किसी उचित कारण के घूमते मिले लोगों को थाना लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया और भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात बाहर न घूमने की चेतावनी दी गई।

केसीजी पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग और गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। KHAIRAGARH NEWS




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg