केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ₹16.40 लाख की ठगी, फर्जी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // किसान क्रेडिट कार्ड (KCC Loan) लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर 16.40 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर किसान से बड़ी रकम ऐंठता रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया है। Crime News
पुलिस के अनुसार ग्राम गर्रा निवासी दिनाराम जंघेल (55) ने थाना छुईखदान में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्पित देवांगन (28) निवासी दुर्गा चौक राजनांदगांव ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए केसीसी लोन स्वीकृत कराने और बैंक में लोन की राशि जमा करने के नाम पर विश्वास में लिया। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में प्रार्थी से कुल 16 लाख 40 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो लोन स्वीकृत कराया और न ही रकम वापस की। Rajnandgoan News
आरोपी को भेजा सलोनी जेल
शिकायत के आधार पर छुईखदान पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 319 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल केसीजी की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया। CRIME NEWS ![]()
पूछताछ के बाद 16 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं। Rajnandgoan News



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

