ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होकर गजपति महाराजा की परंपरा निभाई। उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की तथा छेरा पहरा की परंपरा के तहत सोने की झाड़ू से रथ मार्ग का प्रतीकात्मक मार्जन किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दोकड़ा की रथयात्रा सनातन संस्कृति और जनआस्था का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जशपुर में रेल परियोजना व मेडिकल कॉलेज जैसी विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।





![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

