Fri. Jul 17th, 2026

206वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का अनशन, आज विधानसभा की ओर निकाली दंडवत प्रणाम यात्रा

206वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का अनशन, आज विधानसभा की ओर निकाली दंडवत प्रणाम यात्रा
खबर शेयर करें..

206वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का अनशन, आज विधानसभा की ओर निकाली दंडवत प्रणाम यात्रा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर । छत्तीसगढ़ में 2,300 रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुक्रवार को 206वें दिन में प्रवेश कर गया। अभ्यर्थियों ने तुता धरना स्थल से छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर दंडवत प्रणाम यात्रा निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

संघर्षरत अभ्यर्थियों का कहना है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि लंबे समय से सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। डीएड अभ्यर्थी संघ ने कहा कि 24 दिसंबर 2025 से जारी आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया है।

संगठन ने सरकार से न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए 2,300 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने, अभ्यर्थियों से संवाद शुरू करने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है।अभ्यर्थियों ने मीडिया से भी उनकी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने की अपील की है। 206वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का अनशन, आज विधानसभा की ओर निकाली दंडवत प्रणाम यात्रा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

D.Ed. candidates’ hunger strike continues for the 206th day; ‘Dandavat Pranam Yatra’ (prostration march) taken out towards the Legislative Assembly today.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg