Wed. Jul 29th, 2026

ट्रेन से ₹4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक क्राइम में जाँच करती पुलिस टीम
खबर शेयर करें..

ट्रेन से ₹4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ऑपरेश यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 4.50 लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जीआरपी रायपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी एक्सप्रेस के ए-2 कोच में यात्रा के दौरान एक यात्री के करीब 4.50 लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण चोरी हो गए थे। घटना की शिकायत पर जीआरपी रायपुर ने बीएनएस की धारा 305 (सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, नागपुर के मार्गदर्शन में पोस्ट प्रभारी गोंदिया के नेतृत्व में नागपुर मंडल की टास्क टीम और रायपुर मंडल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित कोच के अलावा गोंदिया, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया।

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के दौरान 26 जुलाई को डोंगरगढ़ निवासी नवीन पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी नितिन पटेल निवासी डोंगरगढ़ की पहचान हुई। जिसका हुलिया सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध से मेल खाता था।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद रेल सुरक्षा बल ने दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रायपुर के हवाले कर दिया। जहां उन्हें पूर्व में दर्ज प्रकरण में शामिल कर आगे की जांच की जा रही है।


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg