Sun. Oct 18th, 2026

करंट से झुलसकर पोल से गिरा ठेका कर्मी, सुरक्षा पर सवाल

डेड बॉडी फ़ाइल फोटो
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

करंट से झुलसकर पोल से गिरा ठेका कर्मी, सुरक्षा पर सवाल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 ठेलकाडीह // विद्युत विभाग के अंतर्गत कार्य के दौरान ठेका कर्मी टूमन लाल धुर्वे के करंट की चपेट में आने से विभागीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे डामर प्लांट के समीप बिजली पोल पर सुधार कार्य करते समय धौराभांठा निवासी टूमन हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया और नीचे गिर पड़ा। हाथ पैर, पीठ सहित शरीर के ऊपरी हिस्से में जलने की जानकारी सामने आई है। घायल को पहले राजनांदगांव और फिर बेहतर उपचार के लिए दुर्ग स्थित शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

चिंताजनक बात यह है कि करीब छह महीने पहले भी इसी विद्युत स्टेशन के अंतर्गत ठेका कर्मी हादसे का शिकार हुआ था। बावजूद दोबारा ऐसी घटना होने से सुरक्षा इंतजामों और विभागीय निगरानी पर संवाल उठ रहे हैं।

विद्युत पोल पर काम से पहले बिजली आपूर्ति बंद करने, लाइन को सुरक्षित करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने जैसी प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य है। ऐसे में जांच की मांग उठ रही है कि टूमन को काम की अनुमतिं किसने दी, सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं?




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!