1 करोड़ 20 लाख के गांजा सहित 8 आरोपी गढ़चिरौली में गिरफ्तार
क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने ₹1 करोड़ 46 लाख 10 हजार मूल्य की सामग्री के साथ 8 अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और पुलिस सहायता केंद्र (पोमके) गट्टा (फु) की संयुक्त टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को पेंढरी उपमंडल के अंतर्गत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पकडे़ गए आरोपियों में छह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के हैं।
गढ़चिरौली पुलिस ने 240.580 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,20,29,000), 3 चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो (CG 26 K 2149) – कीमत ₹10,00,000, पिकअप (CG 26 E 5475) – कीमत ₹8,00,000, नीले रंग की कार (CG 04 MG 0730) – कीमत ₹7,00,000 बरामद किया है। साथ ही 8 पुराने मोबाइल फोन (कीमत: ₹81,000) को मिलाकर कुल ₹1,46,10,000 (1 करोड़ 46 लाख 10 हजार रुपये) का माल जब्त किया गया है।
अपराध में अनिशकुमार पोंदी देवी चौक पटनमपारा, जिला सुकमा (छ.ग.) स्कॉर्पियो चालक (पायलटिंग/रेकी), हिमांशू नायक सुकमा (छत्तीसगढ़) स्कॉर्पियो यात्री (पायलटिंग/रेकी), परमब परिमलदास बागीचापारा, जिला सुकमा (छ.ग.) स्कॉर्पियो यात्री (पायलटिंग/रेकी), शंकर कोसा माडवी पुसमीपारा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) पिकअप से नशीले पदार्थों का परिवहन, भूपेश धनसुराम कोमरे बोळको, तहसील कोंटा, जिला सुकमा (छ.ग.) पिकअप से नशीले पदार्थों का परिवहन, सुनील रामनाथ मंडावी सुडीपारा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) पिकअप से नशीले पदार्थों का परिवहन, अमोल बळीराम दोरगे पारोडी बोरोडी, तहसील आष्टी, जिला बीड़ नशीला पदार्थ खरीदने आए खरीदार, विशाल गोवर्धन दोरगे पारोडी बोरोडी, तहसील आष्टी, जिला बीड़ नशीला पदार्थ खरीदने आए खरीदार की रही।
गट्टा (फु) क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद स्कॉर्पियो चालक और यात्रियों से पूछताछ की गई। उनके गोलमोल जवाबों के बाद जब कड़ी पूछताछ की गई, तो पता चला कि वे पीछे आ रहे पिकअप वाहन के लिए ‘पायलटिंग’ (रास्ता साफ है या नहीं यह देखना) कर रहे थे।
सभी आरोपियों के खिलाफ 1 नवंबर 2026 को उप-पुलिस स्टेशन पेंढरी में एनडीपीएस एक्ट 1985 (NDPS Act) की धारा 8(सी), 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत मामला (अपराध क्र. 60/2026) दर्ज किया गया है।
अदालत ने सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक (सपोनि) कपिल आगलावे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
यह कार्रवाई गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी. के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे, सपोनि कपिल आगलावे और गट्टा के प्रभारी अधिकारी उप-निरीक्षक (पोउपनि) दयानंद भोंबे व उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई।


![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

