Sat. Nov 21st, 2026

ABVP बाजार अतरिया इकाई द्वारा स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन, 340 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ABVP बाजार अतरिया इकाई द्वारा स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन, 340 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
खबर शेयर करें..

ABVP बाजार अतरिया इकाई द्वारा स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन, 340 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / बाजार अतरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बाजार अतरिया द्वारा धरती आबा, जन-जन के नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जांच एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विद्यालय एवं महाविद्यालय के लगभग 340 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की गई। साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।ABVP बाजार अतरिया इकाई द्वारा स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन, 340 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण KHAIRAGARH NEWS 

यह भी पढ़ें : साल्हेवारा में 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप KHAIRAGARH NEWS

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। KHAIRAGARH NEWS 

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य करती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। BLOOD DONATE 

 

इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ABVP इकाई बाजार अतरिया के नगर मंत्री भानुप्रताप गोस्वामी एवं नगर सहमंत्री नवीन पाल, नितिन मंडले, लक्की देवांगन, हेमचंद वर्मा, सहित धर्मात्मा, परमेश्वर, डिंपल वर्मा, शुभम वर्मा, जसवंत मंडले, योगेश कुमार, साहिल, हेमंत, योगेंद्र यादव, ओम कुमार, रोहन वर्मा, लकी साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!