Sat. Nov 21st, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति की दिखी जीवंत झलक, करमा और बैगा नृत्य ने मोहा मन

जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति की दिखी जीवंत झलक, करमा और बैगा नृत्य ने मोहा मन
खबर शेयर करें..

जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति की दिखी जीवंत झलक, करमा और बैगा नृत्य ने मोहा मन

गौरा-गौरी और सुआ गीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जनजातीय विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजा बीरेंद्र बहादुर, स्व. रानी पद्मावती और राजकुमारी इंदिरा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को गीत-संगीत एवं लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कुलपति ने जनजातीय नायकों के योगदान को किया स्मरण

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, पराक्रम और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महान जनजातीय नायकों के अदम्य साहस एवं देश के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व, सामूहिकता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अनूठी मिसाल है। इसे संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। KHAIRAGARH NEWS

जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति की दिखी जीवंत झलक, करमा और बैगा नृत्य ने मोहा मन

अतिथियों का किया स्वागत कार्यक्रम में कुलपति डॉ. लवली शर्मा का स्वागत डॉ. देवमाईत मिंज (डीएसडब्ल्यू) ने किया। वहीं अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. डॉ. राजन यादव का स्वागत संदीप किंडो ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. देवमाईत मिंज ने जनजातीय संस्कृति को भारतीय सभ्यता की समृद्ध धरोहर बताते हुए उसके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. राजन यादव ने भी व्याख्यान दिया। IKSVV

 

करमा और बैगा नृत्य से हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत मंडला करमा नृत्य एवं बैगा नृत्य से हुई। कलाकारों ने मांदर, ढोल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर जनजातीय जीवन की उमंग और सामूहिकता को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया। करमा नृत्य में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की गोंड जनजातीय परंपरा की झलक दिखाई दी, वहीं बैगा नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और चटकोला के साथ कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

यह भी पढ़ें : साल्हेवारा में 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप

गौरा-गौरी और सुआ गीतों ने बांधा समां

दूसरी प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गौरा-गौरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीतों के माध्यम से शिव-पार्वती के प्रतीक गौरा-गौरी उत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया गया। इसके बाद गायन पक्ष की ओर से सुआ गीत प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक लोकधुनों और सामूहिक गायन ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की मिठास घोल दी। IKSVV

 

लोकसंगीत विभाग ने किया प्रस्तुतियों का निर्देशन

कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का निर्देशन लोकसंगीत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपशिखा पटेल ने किया। प्रस्तुतियों में विभाग के विद्यार्थियों, शिक्षकों और संगतकारों ने सहभागिता निभाई। गायन पक्ष में डॉ. विद्या सिंह राठौर और डॉ. परमानंद पांडेय ने योगदान दिया। वहीं वादन पक्ष में डॉ. राजकुमार पटेल, डॉ. बिहारी लाल तारम, डॉ. नत्थू लाल तोड़े, रामचंद्र सर्पे और सुखराम साहू, कारण, योगेश्वर, सुनील सहित अन्य संगतकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों से प्रस्तुतियों को प्रभावशाली बनाया। जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति की दिखी जीवंत झलक, करमा और बैगा नृत्य ने मोहा मन

 

जनजातीय कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कार्यक्रम में जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें गोंडी और भील चित्रकला, पिथोरा कला, बांस शिल्प तथा पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से जनजातीय समाज की कलात्मक विरासत को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। KHAIRAGARH NEWS




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!