Sun. Nov 22nd, 2026

पिता की स्मृति में देहदान का संकल्प, मां के सम्मान में घर बनेगा ‘न्याय मंदिर’, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास की पहल

पिता की स्मृति में देहदान का संकल्प, मां के सम्मान में घर बनेगा ‘न्याय मंदिर’, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास की पहल
खबर शेयर करें..

पिता की स्मृति में देहदान का संकल्प, मां के सम्मान में घर बनेगा ‘न्याय मंदिर’, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास की पहल
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास की पहल; आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए अपने निजी आवास में शुरू करेंगे न्याय मंदिर, न्यायिक सेवा से जुड़ा रहा पूरा परिवार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। सेवा, संस्कार और न्याय के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास ने मृत्यु उपरांत देहदान करने की घोषणा की है। शनिवार को समाजसेवियों की मौजूदगी में उन्होंने देहदान का संकल्प सार्वजनिक किया। साथ ही अपने निजी आवास को ‘न्याय मंदिर’ के रूप में स्थापित करने की घोषणा की, जहां आपसी सहमति से सुलझाए जा सकने वाले मामलों में पक्षकारों को बैठाकर समझौते के माध्यम से विवादों का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। देहदान का निर्णय उन्होंने अपने पिता स्व. चंद्रमोहन दास की स्मृति में, जबकि न्याय मंदिर स्थापित करने का संकल्प अपनी माता को समर्पित किया है।

 

पिता के निधन के बाद मन में आया देहदान का विचार

प्रदीप दास ने बताया कि उनके पिता स्व. चंद्रमोहन दास न्यायिक सेवा में रहे। अक्टूबर 1996 में पिता के निधन के बाद उनके मन में देहदान का विचार आया। उन्होंने निश्चय किया कि मृत्यु के बाद उनकी देह चिकित्सा शिक्षा एवं शोध जैसे कार्यों में उपयोगी हो सके, ताकि जीवन के बाद भी मानवता की सेवा का अवसर मिले। वर्षों से मन में संजोए इस संकल्प को अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषित कियापिता की स्मृति में देहदान का संकल्प, मां के सम्मान में घर बनेगा ‘न्याय मंदिर’, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप दास की पहल

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

1962 में छिंदवाड़ा से शुरू हुई पिता की न्यायिक यात्रा

स्व. चंद्रमोहन दास वर्ष 1962 में छिंदवाड़ा में सिविल जज के रूप में पदस्थ हुए थे। न्यायिक सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1981-82 में रायगढ़ में कार्यकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। बाद में बिलासपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के पद पर रहते हुए वर्ष 1987 में सेवानिवृत्त हुए। अक्टूबर 1996 में उनका निधन हो गया। पिता की न्यायिक सेवा और उनके संस्कारों का प्रभाव प्रदीप दास के जीवन एवं निर्णयों में भी दिखाई देता है। BODY DONETION 

 

रायगढ़ में कानून की पढ़ाई, 1988 में खैरागढ़ अधिवक्ता संघ से जुड़े

प्रदीप दास का जन्म 7 अगस्त 1959 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1984 में रायगढ़ के स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज में कानून की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 1986-87 में बिलासपुर के कौशलेन्द्र राव लॉ कॉलेज से अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूर्ण की। वर्ष 1988 में उन्होंने खैरागढ़ अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की और विधिक क्षेत्र में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। उस समय मध्यप्रदेश का स्टेट बार काउंसिल जबलपुर में हुआ करता था।

यह भी पढ़ें : साल्हेवारा में 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप

परिवार में कानून और न्यायिक सेवा की मजबूत परंपरा

प्रदीप दास का परिवार भी कानून और न्यायिक सेवा से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके छोटे भाई सिविल इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने भी विधि की पढ़ाई की है और विधि स्नातक हैं। छोटे भाई की पत्नी सुनीता दास बिलासपुर हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी बहन शारदा भी लॉ कॉलेज की छात्रा रही हैं, जबकि उनके जीजा राज्य विधिक सेवा से जुड़े अधिकारी के रूप में बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में न्याय, विधि और सेवा के प्रति रुचि की यह परंपरा पीढ़ियों से रही है। BODY DONETION 

यह भी पढ़ें : कृषक उन्नति योजना: किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ ₹13,839, प्रेसवार्ता कर बताये आंकड़े 

मां को समर्पित होगा ‘न्याय मंदिर’

प्रदीप दास अपने निजी निवास को न्याय मंदिर के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। यहां ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें आपसी बातचीत, समझौते और सहमति के माध्यम से समाधान निकाला जा सकता है। उद्देश्य विवादों को लंबा खींचने के बजाय लोगों को संवाद का अवसर देना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने इस पहल को अपनी मां के सम्मान और उनके संस्कारों को समर्पित किया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!