Sun. Nov 22nd, 2026

खम्हन ताम्रकार का बढ़ा राजनीतिक कद, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह

खबर शेयर करें..

खम्हन ताम्रकार का बढ़ा राजनीतिक कद, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह
विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ से कार्यसमिति में शामिल होने वाले एकमात्र नेता खम्हन ताम्रकार; जनपद अध्यक्ष से राष्ट्रीय संगठन तक तय किया लंबा सफर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। संगठन में निरंतर सक्रियता, जमीनी कार्यशैली और विभिन्न जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन का परिणाम खम्हन ताम्रकार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह के रूप में सामने आया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि खम्हन ताम्रकार राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह बनाने वाले प्रदेश के एकमात्र नेता हैं। इस नियुक्ति के साथ खम्हन ताम्रकार का संगठनात्मक और राजनीतिक कद बढ़ा है।

 

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक कोमल जंघेल के बाद खम्हन ताम्रकार विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान बनाने वाले दूसरे नेता हैं। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के करीबी सहयोगियों में गिने जाने वाले ताम्रकार लंबे समय से संगठन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

जनपद अध्यक्ष से राष्ट्रीय कार्यसमिति तक का सफर

खम्हन ताम्रकार, पिता अश्वनी ताम्रकार, ने संगठन और राजनीति में विभिन्न जिम्मेदारियों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। वे छुईखदान जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में उन्होंने मंडल गंडई के शक्ति केंद्र प्रभारी, साल्हेवारा मंडल प्रभारी और गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां निभाई हैं। भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला महामंत्री के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में योगदान दिया है।

 

वर्ष 2018 से वे भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में लगातार सदस्य हैं और तीन कार्यकाल से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2022 से जिला खैरागढ़ की कोर कमेटी में भी सदस्य हैं। संगठन के विभिन्न अभियानों में उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। जिले में ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम के प्रभारी रहे, वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के सह प्रभारी और महाजनसंपर्क अभियान 2023 के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव 2025 में खैरागढ़ विधानसभा के सह प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक कार्य किया।

 

किसानों और पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर लगातार सक्रिय

किसान मोर्चे में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण किसानों से जुड़े मुद्दे उनकी राजनीति और संगठनात्मक कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। किसानों की समस्याओं और पिछड़ा वर्ग के विषयों को लेकर वे संगठन के साथ जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहे हैं। अथक परिश्रम, निरंतर जनसंवाद और आम जनमानस के बीच सहज उपलब्धता उनकी पहचान रही है। कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ आत्मीय संबंध और संवाद उनकी कार्यशैली को अलग पहचान देते हैं।

 

खैरागढ़ विधानसभा से राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ा प्रतिनिधित्व

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से खम्हन ताम्रकार का राष्ट्रीय कार्यसमिति में पहुंचना क्षेत्र के राजनीतिक एवं संगठनात्मक प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनपद पंचायत के नेतृत्व से लेकर मंडल, विधानसभा, जिला, प्रदेश और अब राष्ट्रीय स्तर तक जिम्मेदारियां मिलने का उनका सफर संगठन में निरंतर सक्रियता को दर्शाता है।

 

राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई जिम्मेदारी मिलने से अब उन्हें ओबीसी मोर्चे के संगठनात्मक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देने का अवसर मिलेगा। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। इसे लंबे संगठनात्मक अनुभव, समाज के बीच सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

CM सहित बड़े नेताओं ने दी बधाई

खम्मन ताम्रकार के OBC राष्ट्रीय कार्य समिति में जगह मिलते ही CM विष्णुदेव साय सहित भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!