Sat. Aug 22nd, 2026

गोली मारकर 6 लोगों की हत्या..जमीन विवाद में 10 साल से चल रही थी रंजिश..

गोली मारकर 6 लोगों की हत्या..जमीन विवाद में 10 साल से चल रही थी रंजिश..
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य तीन से चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों पर लाठियों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से संघर्ष हुआ।

संघर्ष में गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सूत्रों ने कहा कि संघर्ष की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। लेपा गांव के पास ही एक अन्य गांव स्थित है, जो एक समय चंबल के बीहड़ों के कुख्यात दस्यु सरगना के गांव से जुड़ा हुआ बताया गया है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम तीन हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य तीन से चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया..घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।’लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य तीन से चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg