Sat. Aug 22nd, 2026

4 दिन बाद पारा होगा 45 पार..छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ पड़ रहा कमजोर

weather barish rain
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर//  पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती चार सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहे हैं। एक साथ बने 4 सिस्टम में से सिर्फ अब एक ही सक्रिय है। इसकी वजह से अब गर्मी के तेजी से बढ़ने के आसार हैं। तीन जून के बाद प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता हैं प्रदेश में दिन के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। एक टर्फ, चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर, पूर्वी मध्य प्रदेश से पूर्वी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक बनी हुई है।weather barish rain

गायब हो रहे हैं बादल

मंगलवार को प्रदेश में शुष्क हवाएं प्रबल रहीं। आसमान से बादल की स्थिति 20 प्रतिशत हो गई। वहीं दो दिन पहले तक 60 फीसदी तक बादल थे। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना भी जताई है।

पारा मीटर

केंद्र अधि. न्यू.
बिलासपुर   42.0 27.4
राजनांदगांव 42.0 25.6
रायपुर 41.6  29.4
दुर्ग  41.6  26.0
अंबिकापुर 38.8  25.5
पेंड्रारोड 37.5  24.0
जगदलपुर 36.2 24.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg