Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

अधिसूचना जारी होने के बाद से ही अब फ़सल बीमा पोर्टल नहीं खुला..किसान हो जायेंगे बीमा से वंचित

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // खरीफ सीजन के लिए फसलों का बीमा कराने 31 जुलाई को अंतिम तिथि घोषित की गई है। बीमा के अंतिम तिथि की अधिसूचना 25 जुलाई को जारी की गई। 31 जुलाई तक अंतिम तिथि घोषित की गई है। बीमा का पोर्टल अब तक नहीं खुला है। ऐसे में जिले के सैकड़ों किसानों के फसल बीमा कराने से वंचित हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर हर साल एक जुलाई से 15 जुलाई तक किसानों से आवेदन और प्रीमियम की राशि जमा कर ली जाती थी, लेकिन इस साल राज्य शासन के कृषि महकमे ने 25 जुलाई को अधिसूचना जारी कर 31 जुलाई तक बीमा करने के आदेश जारी किया है।

solar pinal
solar pinal

नहीं खुला पोर्टल..आवेदन सोसायटियों में जमा

शनिवार तक पोर्टल के नहीं खुलने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में 30 जुलाई को रविवार का छुट्टी है। किसानों के पास फसल बीमा कराने सोमवार 31 जुलाई का एक दिन का समय है। सोमवार को भी पोर्टल के नहीं खुलने की स्थिति में जिले के सैकड़ों किसान बीमा से वंचित रह जाएंगे। राज्य शासन अधिसूचना के दिन 25 जुलाई से अब तक पीएम फसल बीमा का पोर्टल बंद है। ऐसे में एक भी किसानों का बीमा नहीं हुआ है। अधिसूचना के बाद सैकड़ों किसानों ने बीमा के लिए अपना आवेदन सोसायटियों में जमा किया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

29 जुलाई शनिवार तक पोर्टल के नहीं खुलने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में 30 जुलाई को रविवार का छुट्टी है। किसानों को बीमा कराने सोमवार 31 जुलाई का एक दिन का समय है। सोमवार को भी पोर्टल के नहीं खुलने की स्थिति में जिले के सैंकड़ों किसान बीमा से वंचित रह जाएंगे। ऋणी किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा को अनिवार्य किया गया है। सहकारी सोसायटियों से कर्ज लिए किसानों फसल बीमा तो हो चुका है, लेकिन अऋणी किसानों के लिए बीमा की प्रक्रिया को अधिसूचना के बाद ही किया जाता है। पोर्टल नहीं खुलने से अऋणी सैकड़ों किसान बीमा से वंचित है।

1.66 लाख पंजीकृत किसान 1 लाख 37 हजार हेक्टेयर में हुई है बोनी 

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1 लाख 66 हजार 217 किसान पंजीकृत हैं। खरीफ सीजन में 1 लाख 37 हजार 783 हेक्टेयर जमीन में फसल की बोनी हुई है। पिछले साल 1 लाख 12 हजार 220 किसानों ने फसल बीमा कराया था।

तिथि नहीं बढ़ाई गई तो होगा नुकसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा की अधिसूचना विलंब से 25 जुलाई को घोषित की गई। अधिसूचना के बाद से पोर्टल बंद है। ऐसे में बीमा की तिथि 31 जुलाई के आगे बढ़ाने की जरुरत है। तिथि नहीं बढ़ाने की स्थिति में सैंकड़ों किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि विभाग ने भी अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पीएम फ़सल बीमा का पोर्टल बंद होने की जानकारी देते समयसीमा बढ़ाने पत्र लिखा है।

The crop insurance portal has not opened since the notification was issued..Farmers will be deprived of insurance.. source:



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।