Sun. Jul 26th, 2026

विजय रैली निकालकर यशोदा ने किया जनता का आभार..

विजय रैली निकालकर यशोदा ने किया जनता का आभार..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने रविवार 10 दिसंबर को शाम 4 बजे रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। विजय रैली रेस्टहाउस से पुलिस लाइन, मुख्य तिरंगा चौक, ए मार्केट से मां गंगई मंदिर पहुंची, उसके बाद बस स्टेंड से होते हुए रेस्ट हाउस वापसी पहुंची।

रैली में दुल्लापुर वालो का श्रीकृष्ण निशान बाजा पार्टी का शानदार बाजा रखा गया था। बाजे की धुन में झूमते कांग्रेसियों ने खूब आतिशबाजी करते रहे यशोदा वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। विजय रैली के दौरान जगह जगह यशोदा वर्मा का स्वागत किया गया।

अभिवादन कर जताया आभार..

यशोदा ने रैली के दौरान नगर के सभी मतदाताओं का जीत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने के लिए अभिवादन कर आभार जताया, उन्होंने कहा की प्रदेश में सरकार नही रहने के बाद भी वे 5 साल जनता के हिसाब से कार्य करेगी उप चुनाव में जीत के बाद डेढ़ साल विधायक बनकर विधानसभा की सेवा को अविस्मरणीन बताई,जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जिले में विकास योजना को पूरा किया जाएगा।विजय रैली निकालकर यशोदा ने किया जनता का आभार..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विजय रैली में उनके साथ युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार , नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंदेल, रणजीत सिंह चंदेल, रामकुमार पटेल, गोविंद जंघेल, काशी राम साहू, अय्यूब कुरैशी, पार्षद भिगेश यादव, क्रांति ताम्रकार, सूरज नामदेव, लियाकत अली खान, नारायण चतुर्वेदी, दिलीप ओगरे, मोहसिन खान, चुरावन छैदईया, सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साकेत दुबे, टीकम साहू, एल्डरमैन उषा रात्रे मंजू नेताम, हेमलता ठाकुर, गोवर्धन साहू, तारा चंद बंजारे, राजू ठाकुर,ललित महोबिया, अशरफ सिद्धिकी, अमित टंडन, नीलकमल, बिसाहू सिन्हा, निप्पू रजक, मुज्जू खान, मैनुद्दीन सोलंकी, किशुन मिर्चे, सावत राम वर्मा, वेदांत यदु, आशीष सोनी, भागवत मरकाम, हरी सेन, फुदरू पाल, तुलसी रात्रे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg