Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

वनाँचल क्षेत्र मे आदिवासियों ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस

वनाँचल क्षेत्र मे आदिवासियों ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा // 10 दिसंबर 2023 को वनाँचल क्षेत्र साल्हेवारा मे तहसील स्तरीय छत्तीसगढ़ के सोनाखान मे जन्मे वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी शासकीय सेवक संघ तहसील साल्हेवारा के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया।

जिसमें पुरे जिले के आदिवासी सगा समाज एवं अधिकारी कर्मचारी हजारों की संख्या मे सम्मिलित हुए जो समाज के एकजुटता और समाज के विकास एवं उत्थान का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारम्भ साल्हेवारा झांझनगर के बुढ़ादेव ठाना मे स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा एवं बुढ़ादेव की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ, तत्पश्चात विशाल सामाजिक जागरूकता रैली कलश यात्रा के साथ साथ कर्मा नृत्य दल ग्राम कोदवा और छत्तीसगढ़ पारम्परिक बाजा गाजे के साथ वीर नारायण सिंह अमर रहे जय घोस करते हुए पुरे साल्हेवारा मे भ्रमण किया।वनाँचल क्षेत्र मे आदिवासियों ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस

solar pinal
solar pinal

रैली पुन:कार्यक्रम स्थल बुढ़ादेव ठाना झाझंनगर मे वापस हुआ  और कार्यक्रम मे पधारे समाज प्रमुखो का उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ उदबोधन की प्रथम कड़ी मे कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे तिरुमल राजा टाकेश्वर शाह खुशरो जमींदार गंडई के द्वारा समाज को वीर नारायण सिंह के जीवन गाथा एवं समाज के ऊपर हो रहे अन्याय साथ ही समाज को मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ने और संगठित रहने जैसे सारगर्भित शब्दों से सम्बोधित किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

उद्बोधन की अगली कड़ी मे तिरुमल रामजी सिरदार अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला केसीजी अध्यक्ष तिरुमल संजीव धुर्वे ब्लाक इकाई छुईखदान तिरु. संतोष नेताम सचिव जिला केसीजी अध्यक्ष तिरु. बहादुर सिंह खुशरो सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ जिला केसीजी.. अध्यक्ष तिरु. निज़ाम मंडावी गोंड समाज तहसील साल्हेवारा के द्वारा समाज को सम्बोधित किया गया।

मंच का संचालन अध्यक्ष तिरु. मनोज मरकाम सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ तहसील साल्हेवारा के द्वारा किया गया… कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के प्रमुख उपस्थित रहे जिनमे मुख्यत: शेरसिंह मेरावी मुड़ादार साल्हेवारा, रोशन मेरावी मुड़ादार रामपुर, तुलसी राम धुर्वे मुड़ादार बकरकट्टा, रसपाल मेरावी, गोवर्धन मेरावी, अश्वन धुर्वे सरपंच नचनिया, विजय मेरावी, अंकल सिंह मेरावी.. मयाराम धुर्वे, हीरा सिरसाम..संतोषी उइके..श्रीराम पोर्ते सचिव गोंड समाज, महासिंह मरकाम शिक्षक, फत्तेसिंह धुर्वे सचिव,  राजकुमार मरकाम कोषाध्यक्ष जिला केसीजी, गुहरासिंह मरकाम शिक्षक, शिवकुमार खुशरो प्रधान पाठक, कुमेश सैय्याम शिक्षक, लोमन मेरावी शिक्षक, शीतल नेताम शिक्षक, ओमप्रकाश शिक्षक,  अर्जुन मरकाम शिक्षक, भागवत मेरावी शिक्षक, दिनेश धुर्वे क़ृषि अधि, कन्हैया मरकाम व्याख्याता, धनसिंह उइके स्वास्थ विभाग..श्रीमती तीजन पंन्द्रे शिक्षिका एवं समाज के समस्त सगा समाज एवं अधिकारी कर्मचारी जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन समस्त सगा समाज के स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट: ओमकेश पांडे, साल्हेवारा 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!