Sun. Jun 21st, 2026

अधिवक्ता संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर..सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष पद के लिये हुआ चुनाव

अधिवक्ता संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर..
अधिवक्ता संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// अधिवक्ता संघ खैरागढ़ के चुनाव में सोमवार 27 मई को अधिवक्ता सुरेश ठाकुर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये वही चुनाव में सचिव संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा और महिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रीति यादव ने जीत हासिल की।

गौरतलब है कि खैरागढ़ अधिवक्ता संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव सोमवार 27 मई को संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष के रूप में सुरेश ठाकुर को निर्विरोध चुना गया। वही उपाध्यक्ष के रूप में ठाकुर गिरीराज सिंह, सह सचिव अमर यादव, ग्रंथपाल विक्रम यदु और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के रूप में महेश साहू को भी निर्विरोध चुना गया। वही 3 पद क्रमशः अधिवक्ता संघ के सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष पद में आम सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव किया गया।

डाले गए 55 वोट..

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सर्वेश ओसवाल के मार्गदर्शन में हुये चुनाव में सचिव पद में कुल 55 वोट डाला गया। जिसमें संदीप दास वैष्णव ने 31 वोट हासिल कर 7 वोट से अपने प्रतिद्वंदी रामकुमार जांगड़े को हराया, रामकुमार को 24 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष पद के चुनाव में श्रीमती प्रीति यादव को 40 वोट मिला। वही उनकी प्रतिद्वंदी साबरा सरधारिया को केवल 14 वोट से संतोष करना पड़ा वही 1 वोट निरस्त भी हुआ, इस तरह प्रीति यादव ने 26 वोट से जीत हासिल की वही कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में भुनेश्वर वर्मा को 41 वोट और उनके प्रतिद्वंदी योगेश चंदेल को 13 वोट वही 1 वोट निरस्त रहा, इस तरह भुनेश्वर वर्मा ने 28 से जीत हासिल की और कोषाध्यक्ष बने।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अधिवक्ता संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर..

चुनाव संपन्न होने के बाद अधिवक्ता संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर और चुनाव में जीतकर आये अन्य पदाधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को वरिष्ठ अधिवक्ता सहित अधिवक्ता संघ खैरागढ़ के समस्त सदस्यों ने बधाई देते हुये संघ के हित में हमेशा बेहतर काम करने की शुभकामनाएं दी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg