Sun. Jul 26th, 2026

सुरक्षा बलों में सात महिलाऒ सहित 15 नक्सलीयों को किया गिरफ्तार..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दंतेवाड़ा // छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने सात महिलाओं समेत 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे विस्फोटक बरामद किया है.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के गीदम थाना क्षेत्र में गुमलनार गांव के पास सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 25 मई को ‘डीआरजी’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ दंतेवाड़ा के दल को गुमलनार, मुस्तलनार, गिरसापारा गांवों की ओर रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि जब 26 मई की शाम में सुरक्षाबल के जवान गुमलनार गांव के करीब थे तब नक्सलियों ने क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और जंगल में भागने लगे. उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर सात महिलाओं समेत 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उन्होंने बताया कि नक्सलियों से जब पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि वे सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए घात लगाकर बैठे थे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से विस्फोटक, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और अन्य सामान बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg