Mon. Jun 22nd, 2026

लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 पर गिरी गाज..किया गया बर्खास्त

लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 पर गिरी गाज, किया गया बर्खास्त
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में कई साल से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत सीईओ ने 3 शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी ने एक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में शिक्षकों के गायब रहने पर चिंता जताई थी। Education Deportment 

जिसके बाद स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 को सेवा से बर्खास्त ( Terminate) कर दिया गया है। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनपद सीईओ खैरागढ़ ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है।

गौरतलब है कि कलेक्टर ने अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 -10 (8) के अंतर्गत भूपेंद्र सिंह बैस सहायक ग्रेड 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुढ़ीपार तथा सीमा अग्रवाल शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला हिरावाही का सेवा समाप्त कर दिया है।लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 पर गिरी गाज, किया गया बर्खास्त

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक मोहेंद्र वर्मा सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला करेला और संजय धुर्वे प्राथमिक शाला पाण्डुका को सेवा से पृथक कर दिया। Terminate Teacher 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg