Fri. Aug 21st, 2026

पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव..पुलिस परिंजनों की तलाश में जुटी

पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव..पुलिस परिंजनों की तलाश में जुटी
खबर शेयर करें..

पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव..पुलिस परिंजनों की तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // नगर के नजदीकी जिला मुख्यालय रोड स्थित ग्राम चकनार में पुल के नीचे लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ ग्रामीण नाला में बने पुल पर बैठने पहुंचे तो देखा की पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे तुरंत ऊपर लाया गया। तथा पुलिस को इसकी सूचना दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को गंड़‌ई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस व्यक्ति को बीते लगभग तीन चार दिनों से गांव में देखा जा रहा था। जो मानसिक रुप से बीमार प्रतित हो रहा था। जो किसी से कोई बातचीत नहीं करता था। किसी ग्रामीण द्वारा कुछ खाने को दिया जाने पर खा पी लेता था। 4 अगस्त रविवार को भी दिन भर तथा रात में भी उसे इस पुल पर बैठे देखा गया था। आशंका लगाया जा रहा है कि देर रात में वह पुल से गिर गया होगा।पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव..पुलिस परिंजनों की तलाश में जुटी 

आगे मिली जानकारी अनुसार उस मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया है। दोपहर को पंचनामा तैयार कर उसका पोस्ट मार्टम किया गया। तथा शव को मरचूरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा उसके परिवारजनों की पतासाजी किया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

थाना प्रभारी भीमसेन यादव का कहना है की लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है पी एम कराकर डेडबाड़ी मरचुरी में रखवाया गया है एक दो दिन मृतक के परिवार वालो की पतासाजी किया जाएगा,फिर आगे की कार्यवाही करेंगे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें    यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg