Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

एयरटेल नेटवर्क डाउन! कॉल, इंटरनेट, UPI ठप, यूज़र परेशान.. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंडिंग #AirtelDown

airtel net
खबर शेयर करें..

एयरटेल नेटवर्क डाउन! कॉल, इंटरनेट, UPI ठप, यूज़र परेशान.. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंडिंग #AirtelDown

कल  13 मई 2025 की रात से भारत भर में एयरटेल के लाखों यूज़र मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं में रुकावट की शिकायत कर रहे हैं। हैज़ टैग  #AirtelDown सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंडिंग है। यही नहीं कई यूजर्स बुधवार सुबह भी एयरटेल के नेटवर्क की समस्या के बारे में शिकायत कर रहे हैं। दरअसल यह नेटवर्क समस्या रात करीब 8:00 बजे शुरू हुआ।  जिसके बाद एयरटेल यूजर्स को न केवल कॉलिंग की समस्या आई बल्कि इससे उनके इंटरनेट, और UPI जैसे डिजिटल लेनदेन भी प्रभावित हुए।

solar pinal
solar pinal

एयरटेल की तरफ से इस आउटेज से जुड़ा कोई भी आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी या नेटवर्क सर्किट में अप्रत्याशित रुकावट के कारण हो सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड या सर्वर ओवरलोड कह रहे हैं। इसके पहले एयरटेल यूजर्स ने दिसंबर 2024 में भी ऐसी ही स्थिति का सामना किया था। उस समय दिल्ली,मुंबई, गुजरात जैसे शहरों में मुख्य रूप से एयरटेल की सेवाएं प्रभावित हुई थी।airtel net

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

सोशल मीडिया पर फूट रहा एयरटेल यूजर्स का गुस्सा

एयरटेल के नेटवर्क में आई समस्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #AirtelDown ट्रेंड करने लगा। कई यूजर शिकायत करके अपना गुस्सा प्रदर्शित कर रहे हैं तो कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। आज सुबह भी कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जिसमें से एक यूजर ने बताया कि उसने कल 49 रूपये के अनलिमिटेड पैक का रिचार्ज किया था, लेकिन उसके बाद ही नेटवर्क की समस्या शुरू हो गई। जिसके कारण वह यूजर उसे पैक का इस्तेमाल नहीं कर पाया और पैक एक्सपायर हो गया। ऐसे ही कई लोगों ने अपनी समस्या सोशल मीडिया पर शेयर की।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।