Breaking
Mon. Oct 27th, 2025

CYBER FRAUD: 50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
खबर शेयर करें..

CYBER FRAUD: 50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // साइबर फ्रॉड के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई डोम्बिविली और कल्याण क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के द्वारा ऑनलाइन ठगी और अवैध गेमिंग एप ‘100 बुक’ के माध्यम से देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी की जा रही थी। देखे विडियो.. और पढ़े पूरी खबर भी..

50 करोड़ रुपए से अधिक का लेन-देन

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने 100 से अधिक फर्जी बैंक खातों और सिम कार्डों का उपयोग कर 50 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय लेन-देन किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

आईजी अभिषेक शांडिल्य और एसपी लक्ष्य शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर “चिकनकारी साड़ी शॉपिंग साइट” के जरिए उनसे ₹64,100 की ठगी हुई है। इसी केस की जांच से इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

लोगों को ऐसे लेते थे ठगी के लिए झांसे में

ठगी के लिए सक्रिय गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी शॉपिंग साइट चलाकर सस्ते दामों में साड़ी बेचने का लालच देता था। जिसमे पेमेंट के बाद ग्राहक को डराकर “रिफंड या प्रोसेसिंग चार्ज” के नाम पर और राशि ट्रांसफर करा ली जाती थी।

 

डिलीवरी बाय बनकर पहुंचे आरोपियों तक

आईजी रेंज राजनांदगांव और एसपी खैरागढ़ के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना खैरागढ़ की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सात दिन तक मुंबई में गुप्त कैंप कर डिलीवरी बॉय बनकर आरोपियों तक पहुंच बनाई और दो फ्लैटों में दबिश देकर आठों को गिरफ्तार किया।

 

आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर खैरागढ़ लाया गया है। उनके खिलाफ संगठित अपराध एवं जुआ अधिनियम (Gambling Act) के तहत आगे की विवेचना जारी है।

CYBER FRAUD: 50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

इन समानों की हुई जप्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

05 लैपटॉप

14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

51 बैंक पासबुक

51 एटीएम कार्ड

15 चेकबुक

25 सिम कार्ड

जप्त किए हैं।

50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

8 आरोपी हुए गिरफ्तार 

1. गौतम परमानंद पंजाबी (23) — जलगांव, महाराष्ट्र

2. पवन बबन सुरूसे (25) — अकोला, महाराष्ट्र

3. विनायक रामेश्वर मोरे (24) — अकोला, महाराष्ट्र

4. अमित रामेश्वर मोरे (25) — अकोला, महाराष्ट्र

5. रामचंद्र जनार्दन चौके (21) — अकोला, महाराष्ट्र

6. अमोल संतोष दिवनाने (24) — अकोला, महाराष्ट्र

7. अभिषेक संतोष डंबडे (24) — अकोला, महाराष्ट्र

8. मनोज नंदू मुखिया (29) — मधुबनी, बिहार




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!