Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

धर्मयात्रा : 52 वें पड़ाव के साथ धर्मयात्रा का एक साल पूरा,धर्म जनजागरण के साथ ले रहे संरक्षण का संकल्प

धर्मयात्रा : 52 वें पड़ाव के साथ धर्मयात्रा का एक साल पूरा,धर्म जनजागरण के साथ ले रहे संरक्षण का संकल्प
धर्मयात्रा : 52 वें पड़ाव के साथ धर्मयात्रा का एक साल पूरा,धर्म जनजागरण के साथ ले रहे संरक्षण का संकल्प
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // शहर के डीपरा पारा में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा में संगीतमय पाठ के साथ धर्मयात्रा का एक वर्ष पूरा हुआ। 52 वें पड़ाव में डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन मंदिर में धर्म मय वातावरण में आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। पाठ के दौरान परिसर के चारों तरफ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक व आम जन मानस मौजूद रहा। धर्म जन जागरण की मुहिम पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के प्रमुख भागवत शरण सिंह ने कहा कि इस संपूर्ण यात्रा के ध्वज वाहक स्वयं बजरंग बली हैं। जिनसे मिली असीम ऊर्जा से ही धर्मयात्रा का एक वर्ष पूर्ण हुआ। भागवत शरण ने कहा कि हिंदुओं को धर्म के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। ताकि कोई विधर्मी हिंदुओं की आस्था को चोंटील न कर सके।

हर मंगलवार मंदिरों में हो इकट्ठे..

 यात्रा के प्रमुख ने कहा कि हमें प्रत्येक सप्ताह निश्चित समय पर मंदिरों में इकट्ठा होना होगा। ताकि मंदिरों का पुनरुद्धार हो सके । संचालन सेवा समिति के आदित्य देव वैष्णव ने किया। इस अवसर पर बलराम तिवारी, मन्नू यादव, अजय शर्मा, अरविंद शर्मा, राजू ठाकुर, सोम यादव, दिनेश सिन्हा, शेकर बक्शी, महेश यादव, राजा, नारद, पं नारद चौबे, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेश वैष्णव, प्रकाश महोबिया, संजय महोबिया, दिलीप महोबिया, राकेश वैष्णव, शिवेंद्र किशोर दास, आश्वानी त्रिपाठी, रिगल त्रिपाठी, नंद चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।

solar pinal
solar pinal

विधा के भजनों ने किया ऊर्जा का संचार..

विवि की व्याख्याता व धर्मयात्रा की सतत सदस्य विधा सिंह राठौर ने एक बार फिर अपने भजनों से जनमानस को झूमने पर मज़बूत कर दिया। हनुमत भजनों की प्रस्तूति ने लोगों में असीम ऊर्जा का संचार किया। उनका वाद्य यंत्रों में साथ विवि के कलाकार छन्नू व अन्य ने दिया। कार्यक्रम में मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष पार्टिका महोबिया, संजय महोबिया, अनुराग सोनी सहित अन्य ने धर्म यात्रियों का अभिनंदन किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बघरन पाठ में होगा 53 वां पड़ाव..

यात्रा का 53 वां पड़ाव 22 नवंबर मंगलवार के दिन छुईखदान में ही आयोजित है। बघरन पाठ में मां वैष्णो देवी के मंदिर में इस पड़ाव में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित होगा और धर्म संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।


रिपोर्ट : जितेन्द्र यादव ,खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9406239205


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.