Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

होली पर्व मे सुरक्षा व्यवस्था बनाने जिला KCG पुलिस ने पेट्रोलिंग कर किया निरक्षण 

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// होली पर्व मे सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए जिला KCG पुलिस ने पेट्रोलिंग कर निरक्षण किया।

होली का पर्व सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित घटनाओ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (आई.पी.एस.), मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लालचंद मोहले, उपुअ राजेश कुमार साहू के एवं निरीक्षक राजेश देवदास प्रभारी खैरागढ़, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी छुईखदान, निरीक्षक अनिल शर्मा थाना प्रभारी गंडई, निरीक्षक कोमल नेताम थाना प्रभारी बकरकट्टा, उनि निरी.बी. राम वर्मा थाना प्रभारी ठेलकाडीह, उनि. रामनरेश यादव थाना प्रभारी साल्हेवारा, दिनेश पुरैना चैकी प्रभारी जालबांधा, उनि. कृष्ण कुमार बघेल थाना प्रभारी गातापार के एवं पूरे थाना स्टाफ को लेकर पुरे शहरों के साथ-साथ पुरे जिला केसीजी (KCG) पेट्रोलिंग कर का निरीक्षण किया।

solar pinal
solar pinal

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

टीम जय स्तंभ चौक से गोल बाजार से बख्शी मार्ग होते हुए ईतवारी बाजार का पैदल मार्च किया तथा चौक-चौराहों में बेतरतीब लगे रंग-गुलाल के दुकानदारो केा व्यवस्थित तरिके से दुकान लगाने एवं यातायात नियमों का पालने करने का समझाईश दिया गया और आमजनो को यातायात नियमो के पालन करने एवं तीन सवारी वाहन नही चालाने तथा शराब सेवन न करने। किसी प्रकार के घटना घटित होेने पर तत्काल सूचित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 द्वारा मोबाईल नंबर भी उपलब्ध कराये गये।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय स्वयं पैदल चलकर पुरे KCG जिला स्टाफ के साथ जिला भ्रमण कर चौक चौराहो में लगे रंग-गुलाल के दुकानो का निरीक्षण किया तथा किसी प्रकार के मुखौटो का लगाने व बिक्री न करने को समझाई दिये गये।

वही संज्ञेय वारदातो से बचने और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए शराब सेवन न करना, ज्वलनशील पदार्थो का प्रयोग न करने एवं बेवहज हुड़दंग न करने तथा किसी के उपर जबरदस्ती रंग न लगाने को समझाईश दिया गया है। जिला केसीजी के सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौक चौराहो में जवान तैनात किया गया है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।