Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

घुमका को हटाया गया जिपं व जपं के दायरे से.. पहले किया गया था पचायत अंतर्गत शामिल.. अब होगा नगर पंचायत

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3DtQswut7MAw?ceid=IN:hi&oc=3
खबर शेयर करें..

घुमका को हटाया गया जिपं व जपं के दायरे से.. पहले किया गया था पचायत अंतर्गत शामिल.. अब होगा नगर पंचायत

जिला प्रशासन ने घुमका गांव को जिपं में शामिल कर लिया था पर राजपत्र में प्रकाशन के बाद इसे बाहर किया

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव. जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में कराए गए परिसीमन के आधार पर राजनांदगांव जिले में 13 जिला पंचायत सीटों का चिन्हांकन किया गया है। प्रशासन ने घुमका गांव की 4 हजार की आबादी को भी जिपं और जनपद क्षेत्र में शामिल कर लिया था पर राज्य सरकार की ओर से घुमका को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशन के बाद प्रशासन की ओर से घुमका गांव को जिपं और जपं के परिसीमन के दायरे से बाहर कर दिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

असमंजस की बन रही थी स्थिति

घुमका गांव की सीमा अब नगर पंचायत है। प्रशासन की ओर से दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए मंगलवार को परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। परिसीमन के बाद प्रशासन की ओर से प्रथम प्रकाशन किया गया था। इसके बाद लगभग 20 आपत्तियां आई थीं। इन दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के बाद अंतिम प्रकाशन किया गया है। घुमका को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। प्रशासन ने परिसीमन में इस गांव की आबादी को जिपं और जनपद पंचायत के दायरे में शामिल कर लिया था।

वहीं राज्य शासन की ओर से राजपत्र में इस गांव को नगर पंचायत के दायरे में शामिल कर नाम का प्रकाशन किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने घुमका गांव को जिपं क्षेत्र से अलग कर दिया है। इस गांव के नाम से जिपं क्षेत्र क्रमांक एक की शुरुआत की गई थी। अब इसी क्षेत्र के दूसरे गांव के नाम से क्षेत्र क्रमांक एक जारी किया जाएगा।https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3DtQswut7MAw?ceid=IN:hi&oc=3

13 ही रहेगा जिला पंचायत क्षेत्रों की संख्या

जिले में जिपं क्षेत्रों की संख्या 13 ही होगी। इन्हीं क्षेत्रों के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। परिसीमन के अंतिम प्रकाशन के बाद इन क्षेत्रों में चुनावी तैयारी की सरगर्मी तेज होगी। हालांकि अभी क्षेत्रवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होनी है। आरक्षण के आधार पर ही दावेदार सामने आएंगे। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि राजपत्र में प्रकाशन के बाद घुमका को जिपं के परिसीमन से विलोपित कर दिया गया है।

काग्रेस प्रवक्ता ने उठाया था सवाल..घुमका पंचायत है या नगर पंचायत

प्रशासन की ओर से घुमका गांव को जिपं के परिसीमन में शामिल करने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सवाल उठाया था कि आखिर घुमका पंचायत है या नगर पंचायत। दुबे का कहना था कि सरकार ने ही घुमका को नगर पंचायत बनाया है और अफसरों ने इसे जिपं के दायरे में रख दिया है।

Ghumka was removed from the purview of Zila Panchayat and Janpad.. Earlier it was included under Panchayat.. Now it will be Nagar Panchayat




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।