Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में पढ़ाने हेतु अविलम्ब आदेश जारी करने दिया निर्देश..आवारा पशुओं के व्यस्थापन हेतु अस्थाई कांजी हाऊस का निर्माण करें- कलेक्टर

Instructions given to issue orders without delay for teaching in schools having shortage of teachers.
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा और निर्वाचन की तैयारी हेतु सर्वविभागीय बैठक ली। बैठक में आवारा पशुओं के व्यस्थापन और निर्वाचन के तैयारी की जानकारी लेकर निर्देश दिया गया।

आवारा पशुओं के व्यस्थापन हेतु अस्थाई कांजी हाऊस का निर्माण करें- कलेक्टर
केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सड़क पर घूमते आवारा पशुओं से होने वाले जन-धन की हानि से बचने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवारा पशुओं के व्यस्थापन हेतु अस्थाई कांजी हाऊस का निर्माण करें। कांजी हाऊस के संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर मवेशी के गोबर को विक्रय कर चरवाहा और चारे की व्यवस्था करें। गोठानों में गोबर खरीदी की सतत् निगरानी करने अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखे कि गोबर खरीदी में अनियमितता एवं हितग्राही को भुगतान में विलंब न हो।Instructions given to issue orders without delay for teaching in schools having shortage of teachers.

solar pinal
solar pinal

निर्वाचन हेतु महिला-पुरुष शौचालय, पानी, बिजली की व्यवस्था की दुरुस्त करें-कलेक्टर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारी के संबंध जानकारी लेकर निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों में महिला-पुरुष शौचालय, पानी, बिजली की व्यवस्था की दुरुस्त करें। सेक्टर अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करें और उक्त बिंदुओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।बैठक में कलेक्टर ने मैन पावर मैनेजमेंट, ट्रेनिंग मैनेजमेंट, मैटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी, स्वीट प्लान, कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम मैनेजमेंट, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, बैलट पेपर, पोस्टल बैलट, एमसी एमसी, पैड न्यूज, कम्युनिकेशन प्लान जैसे विषयों पर समीक्षा की तथा निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अध्ययन कर तैयारी करने के निर्देश दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में पढ़ाने हेतु अविलम्ब आदेश जारी करने दिया निर्देश
बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने की गति तेज करने और उनके घर तक जाकर इनका वितरण करने निर्देश दिए। जिले की शालाओं में शिक्षकों की कमी को दूर करने और स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में पढ़ाने हेतु अविलम्ब आदेश जारी करें। जिल में नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्याएं न हो और राशन कार्ड के प्रकरण लंबित न हो, इस हेतु जिला खाद्य अधिकारी को व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देश दिए। किसानों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसानी से ऋण उपलब्ध करने निर्देश दिया। बैठक में अपर कलेक्टर डी. एस. राजपूत, प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नेहा कपूर, आभा तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।