Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर रजत..बुजुर्गों से कही ये बात ..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बलौदाबाजार //  कलेक्टर रजत बंसल ने आज बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम ( old age home) में पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर जाना उनका हालचाल जाना और वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य तथा वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गाे का हालचाल जानने के साथ ही कलेक्टर बंसल ने वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम ( old age home) में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर बंसल ने यहां मौजूद बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके सुख-दुख को भी साझा किया।

solar pinal
solar pinal

कलेक्टर ने कही ये बात..

उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बेसहारा न समझें, उनकी देखभाल के लिए जिला प्रशासन हमेशा उपस्थित है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे किसी भी अधिकारी को निरूसंकोच बता सकते हैं। कलेक्टर बंसल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

तुलसी लोक विकास संस्थान छत्तीसगढ़ जिसके द्वारा संचालित श्री वाटिका वृद्धाश्रम जिसके अंतर्गत वृद्धजन अपने जीवन के अनुभवों को लेकर ऐसे संघर्षरत वृद्धजन यहां वृद्धाश्रम में रहकर जीवन का आनंद ले रहे हैं। घर से भी दूर एक घर की कल्पना को कलेक्टर बंसल की मंशानुसार आदर्श बनाया जा रहा है। ( old age home)

पेड़-पौधों के प्रति वृद्धजनों का लगाव और सुखी और आनंदपूर्ण जीवन जीने तथा यहां पर पुस्तकालय, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि व्यवस्था कलेक्टर बंसल के निर्देशन में की गई है। परिसर में वृद्धजनों द्वारा सभी पर्व इत्यादि आनंदपूर्वक मनाए जाते हैं और प्रसन्नता रखते हुए जीवन का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता के साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिशंकर चौहान,उपसंचालक समाज कल्याण श्री गेडाम उपस्थित रहे। ( old age home)



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।