Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

गीतों का तराना पेश कर फेसबुक लाइव में दर्शकों का मन मोहा मुकेश की जयंती पर “कलाकारों की दुनिया” म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति

मुकेश की जयंती पर कलाकारों की दुनिया म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति He mesmerized the audience on Facebook Live by presenting a medley of songs On Mukesh's birth anniversary, Kalakaaron Ki Duniya Musical Group gave a performance
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। संगीत नगरी का प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों की दुनिया ने देश के महान गायक मुकेश चंद माथुर के 101वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में फेसबुक में लाइव कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। गीतों का तराना पेश कर फेसबुक लाइव में दर्शकों का मन मोहा मुकेश की जयंती पर “कलाकारों की दुनिया” म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति

कलाकारों की दुनिया म्यूज़िकल ग्रुप खैरागढ़ के प्रमुख और बेहतरीन आवाज़ के धनी गायक प्रदीप अग्रवाल व उम्दा गायक सावन सोनी ने अपने सहयोगी अभिषेक अग्रवाल और तकनीकी सहायक एवं पत्रकार किशोर सोनी के साथ विगत दिनों सदी के महान गायक मुकेश की जयंती शानदार प्रस्तुति देकर उनके जन्मदिन को बेहद यादगार बना दिया।

solar pinal
solar pinal

खास बात यह है कि कार्यक्रम दौरान प्रदीप अग्रवाल और सावन सोनी ने मुकेश के गीतों का खूबसूरत तराना प्रस्तुत कर फेसबुक लाइव में सैकड़ों श्रोताओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम दिलकश आवाज़ के जादूगर मुकेश के बेहतरीन को प्रदीप अग्रवाल और सावन सोनी ने बहुत ही खूबसूरती और संजीदगी से निभाकर बहुत अच्छे से गाया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 जीना इसी का नाम है.. प्रदीप 

फेसबुक लाइव कार्यक्रम में जहां मशहूर गायक प्रदीप अग्रवाल ने कही दूर जब दिन ढल जाएं…, जीना इसी का नाम है.. तारों पे सजके, अपने सूरज से देखो धरती चली मिलने और श्रोताओं की फरमाइश पर इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल…. गीत पर शानदार प्रस्तुति दी. Mukesh Chandra Mathur 

जाने कहाँ गए वो दिन.. सावन 

वही उम्दा गायक सावन सोनी ने हे शंभू बाबा मेरे भोले नाथ, जाने कहां गए वो दिन.., ऐ जिंदगी तुम मुझे प्यार दो.., मुबारक हो सबको ये समां सुहाना.., मैं खुश हूं मेरे आंसुओ में न जाना.., सावन का महीना पवन करें शोर व इक प्यार का नगमा है गीत पर शानदार प्रस्तुति दी. मुकेश की जयंती पर कलाकारों की दुनिया म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति He mesmerized the audience on Facebook Live by presenting a medley of songs

On Mukesh's birth anniversary, Kalakaaron Ki Duniya Musical Group gave a performance

चल अकेला चल अकेला.. अभिषेक 

वही उभरते हुए नये गायक अभिषेक अग्रवाल ने चल अकेला गीत में अच्छी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों की दुनिया म्यूजिकल ग्रुप के आधार स्तंभ प्रदीप अग्रवाल ने मुकेश जी को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा नाम मुकेश चंद माथुर था और उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था पर फिल्म जगत में लोग उन्हें भारत देश के महान गायक मुकेश के नाम से ही जानते हैं. Sangeet Nagari

दिलकश आवाज के बादशाह मुकेश जी 

उन्होंने कहा कि मुकेश दिलकश आवाज के बादशाह थे और उनकी खूबसूरत आवाज ही उनकी पहचान है और हमेशा रहेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि अपने पूरे जीवन में महान गायक मुकेश ने अधिकतर गाने प्रसिद्ध फिल्मकार राज कपूर की फिल्म के लिए गाये हैं और उनका हर एक गाना हमें कुछ न कुछ सीखाता है और भले ही अब वो इस दुनियाँ में नहीं है पर उनके द्वारा गाये हुए गाने आज भी अमर हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।