Thu. Oct 1st, 2026

शीतल गुप्ता ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘ब्यूटी आइकॉन’ का अवॉर्ड

शीतल गुप्ता ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीता 'ब्यूटी आइकॉन' का अवॉर्ड
खबर शेयर करें..

शीतल गुप्ता ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘ब्यूटी आइकॉन’ का अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। रायपुर के होटल हुकम्स ललित महल में आयोजित ‘Beauty Icon India Global – Season 7’ में राजनांदगांव की शीतल गुप्ता ने सेकेंड रनरअप का खिताब जीतकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस रंगारंग कार्यक्रम में फैशन, सिनेमा और ग्लैमर वर्ल्ड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

​शीतल गुप्ता इससे पहले ‘श्रीमती छत्तीसगढ़ धरोहर’ प्रतियोगिता में ‘मिसेज बेस्ट पर्सनालिटी’ का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं।शीतल गुप्ता ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीता 'ब्यूटी आइकॉन' का अवॉर्ड अब इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर मिली इस शानदार कामयाबी से उन्होंने साबित कर दिया है कि लगन और आत्मविश्वास हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : वन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा

​अपनी इस सफलता पर शीतल ने ‘आर्ना फाउंडेशन’ की अध्यक्ष रूना शर्मा और पूरी आयोजन टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ऐसे मंच महिलाओं के हुनर को पहचान देने और उन्हें समाज में एक नया मुकाम दिलाने का काम करते हैं।”

​शीतल गुप्ता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!